पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के एएसआई मोहन लाल रतूड़ी (53) को शनिवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। श्रद्धांजलि देने उमडे़ लोगों ने मोहन लाल अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ खून का बदला खून से लेने की आवाज उठाई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत समेत सैकड़ों लोगों ने रतूड़ी की शहादत को सलाम किया। तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर से लिपटकर पत्नी और बड़ी बेटी बेसुध हो गई।
#Pulwama: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद मोहन लाल, चेहरा तक नहीं देख पाए परिजन, बेहद दुखद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले में शहीद मोहन लाल रतूड़ी का परिजन चेहरा तक नहीं देख पाए। सीआरपीएफ के जवानों को पहले से यह हिदायत दी थी कि पार्थिव शरीर के दर्शन न करने दिया जाए। काफी देर तक पत्नी और बेटियां एक बार शहीद का चेहरा दिखाने की जिद करती रही, लेकिन साथ आए सीआरपीएफ के जवानों ने इससे इंकार कर दिया। बाद में कुछ लोगों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।
पुलवामा में बृहस्पतिवार को आतंकी हमले में शहीद मोहन लाल के पार्थिव शरीर को लेकर सीआरपीएफ के अधिकारी शनिवार सुबह सात बजकर बीस मिनट पर विद्या विहार फेज दो स्थित आवास पर पहुंचे। शहीद का शव आते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी सरिता, बेटी अनसुइया, वैष्णवी, गंगा और दोनों बेटों के अलावा अन्य परिजन शहीद के पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलखते रहे। बाद में शहीद के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए पार्क में रखा गया। जहां पर मातमी धुन के साथ शहीद मोहन लाल को अंतिम सलामी दी गई।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक विनोद चमोली, मसूरी क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के अलावा पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शहीद मोहन लाल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान वंदेमातरम और मोहन लाल अमर रहे का उद्घोष होता रहा। आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खून का बदला खून की आवाज उठाई। शहीद मोहन लाल की अंतिम यात्रा सुबह दस बजे हरिद्वार के लिए रवाना हुई। काफी दूर तक लोग शहीद मोहन लाल अमर रहे का उद्घोष करते हुए चलते रहे।
सेना जल्द देगी दुश्मनों को करारा जवाब
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। सेना जल्द ही दुश्मनाें को करार जवाब देगी। देश की सेना पूरी तरह सक्षम है। केन्द्र सरकार ने सेना को कार्रवाई की खुली छूट दे दी है। सरकार पूरी तरह शहीदाें के परिवार के साथ खड़ी है। सरकार शहीद के आश्रितों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि पुलिस भी शहीद के परिवारों हर संभव आर्थिक मदद करेगी।