फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला पुल पर आवाजाही बंद होने पर बवाल, रोक के बाद भी प्रवेश कर रहे वाहन

Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Public Protest against Lakshman jhula bridge blocked for tourist in rishikesh
लक्ष्मण झूला पुल पर रोक का विरोध - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पर सरकार ने आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसके बाद से ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। देर रात को धरना देने के बाद स्थानीय लोगों ने सुबह फिर बवाल शुरू कर दिया। एसडीएम यमकेश्वर श्याम सिंह राणा और थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेन्द्र सिंह कठैत भी मौके पर पहुंचे। 

Public Protest against Lakshman jhula bridge blocked for tourist in rishikesh
लक्ष्मण झूला पुल पर रोक का विरोध - फोटो : अमर उजाला

वहीं सुबह हंगामे के बाद लोगों ने शासन के आदेश के बाद भी पुल पर आवाजाही शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर दोनों तरफ से रास्ता बंद किया हुआ था, लेकिन विरोध के बाद लोगों ने दोपहिया वाहन वहां से ले जाना शुरू कर दिया। 

Public Protest against Lakshman jhula bridge blocked for tourist in rishikesh
लक्ष्मण झूला पुल पर रोक का विरोध - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्मण झूला पुल अभी सही हालत में है इसका सर्वे करने वाली टीम ने सही मायनों में निरीक्षण नहीं किया है। इसका सर्वे करने के लिए वैज्ञानिकों की टीम को बुलाना चाहिए था। हालांकि, शासन पहले ही बता चुका है कि इसकी मियाद 90 साल थी जो पूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Public Protest against Lakshman jhula bridge blocked for tourist in rishikesh
लक्ष्मण झूला पुल पर रोक का विरोध - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने एसडीएम श्याम सिंह राणा से कांवड़ यात्रा के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गंगा नदी में कैप्सूल पुल बनाए जाने की मांग की। मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक ऋतु खंडूरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस बाबत सीएम त्रिवेंद्र से भी वार्ता की। 

विज्ञापन
Public Protest against Lakshman jhula bridge blocked for tourist in rishikesh
लक्ष्मण झूला पुल पर रोक का विरोध - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने सुबह शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिसबल तैनात रहा। व्यापारियों की ओर से मंडल अध्यक्ष स्वर्गाश्रम भरत लाल ने कहा कि शासन प्रशासन ने झूला पुल बंद का निर्णय लेने से पहले व्यापारियों को भरोसे में नहीं लिया, जो गलत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed