{"_id":"5c2e4850bdec2256d743d4a4","slug":"public-face-problem-after-debit-and-credit-card-change-new-rule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर से 'नोटबंदी' जैसे हालात, बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से 'नोटबंदी' जैसे हालात, बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dehradun bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो साल पहले हुई नोटबंदी जैसे हालात यहां फिर से हो गए हैं। सैकड़ों लोगों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड बदलवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल नोटबंदी जैसा हो गया है। कार्ड बदलवाने के लिए लोग दिनभर कतारों में लग रहे हैं।
2 of 5
dehradun bank
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने गत वर्ष आदेश जारी किया था कि सभी बैंकों में सुरक्षा के मद्देनजर केवल ईएमवी चिप वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड ही चलेंगे। इसकी तिथि 31 दिसंबर 2018 तय की थी। बैंकों को निर्देश दिए गए थे कि वह अपने ग्राहकों को इस तिथि से पहले ईएमवी चिप वाले कार्ड उपलब्ध करा दें। बैंकों ने इस आदेश का अनुपालन करने में लापरवाही बरती।
3 of 5
dehradun bank
नतीजा यह हुआ कि भारी संख्या में लोग ईएमवी चिप वाले डेबिट और क्रेडिट कार्ड से वंचित रह गए। नतीजतन, एक जनवरी से उनके मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड एटीएम में नहीं चल रहे हैं। कैश निकालने के लिए उन्हें अपने बैंक की शाखा में कतार लगानी पड़ रही है। इसके अलावा एक कतार डेबिट कार्ड बदलने वाले भी लगा रहे हैं। बैंकों के अधिकारी सही तरीके से जवाब तक नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dehradun bank
कई बैंकों ने डाक के माध्यम से ग्राहक के पते पर ईएमवी चिप वाला कार्ड भेजने की प्रक्रिया अपनाई। यह प्रक्रिया बुरी तरह से विफल हो गई है। तमाम लोग ऐसे हैं, जिनके पते पर आज तक भी कार्ड नहीं पहुंचा। इससे परेशान वह अब बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। बैंक कह रहे हैं कि डाक के माध्यम से कार्ड भेज दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
सुजीत चौधरी
एचडीएफसी, पीएनबी सहित कई बैंकों ने यह नियम अपनाया कि डेबिट कार्ड मिल जाएगा, लेकिन इसका पिन आपके पते पर ही आएगा। अब डेबिट कार्ड लेने के बावजूद वह पिन के लिए भटक रहे हैं। कार्ड बदलवाने पहुंचे सुजीत चौधरी का कहना है कि नोटबंदी की याद आ गई है। सुबह से लाइन में लगकर शाम तक नंबर आ रहा है। अंतिम में पता चलता है कि कार्ड ही खत्म हो गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।