{"_id":"5c44710ebdec2273a74cf2b1","slug":"police-lathicharge-after-people-protest-against-youth-murder-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या से भड़की भीड़ ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किया जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या से भड़की भीड़ ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किया जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
देहरादून के विकासनगर में लाठीचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
त्यूनी निवासी युवक की हत्या को लेकर लोगों के गुस्से ने रविवार को उग्र रूप ले लिया। डाकपत्थर चौक पर जाम लगा रहे लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने पहले लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग की।
2 of 10
देहरादून के विकासनगर में लाठीचार्ज
इस बवाल में 15 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। वहीं पथराव में एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी एवं कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। पथराव से पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई।
3 of 10
देहरादून के विकासनगर में लाठीचार्ज
एसपी देहात परविंदर डोभाल ने बताया कि पुलिस पर पथराव करने वाले करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
देहरादून के विकासनगर में लाठीचार्ज
झिटाड त्यूनी निवासी मोती सिंह को 16 जनवरी को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र से कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने नवाबगढ़ के दो युवकों नदीम और अहसान को हिरासत में लिया था, पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि मोती की हत्या के बाद उन्होंने शव को शक्तिनहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
5 of 10
देहरादून के विकासनगर में लाठीचार्ज
इसके बाद आरोपियों के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसे देखते हुए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। शनिवार को लोगों ने एसडीएम को घेराव किया था। हालांकि, तब अधिकारियों ने समझाबुझाकर लोगों को शांत करा दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।