फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की: फायरिंग में युवक की मौत के बाद भीम आर्मी ने नहीं उठाने दिया शव, तनाव के बाद फोर्स तैनात

Sat, 22 Sep 2018 08:15 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 22 Sep 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
Police force posted in village After Firing in roorkee Bhim Army Ruckus
police

रुड़की के हरजौली जट में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के दौरान फायरिंग में युवक की मौत के बाद सिविल अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के दौरान माहौल उस समय बिगड़ने लगा, जब ग्रामीणों के साथ-साथ भीम आर्मी के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर हंगामा शुरू कर दिया। आनन फानन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल और सीओ मनोज कत्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर देकर किसी तरह शव को उठवाया। 


 

Police force posted in village After Firing in roorkee Bhim Army Ruckus
firing

बाद में डीएम दीपक रावत ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों को चार लाख 12 हजार 500 रुपये का चेक सौंपा। फिलहाल गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं गोली लगने से घायल युवक का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार देर रात सड़क से गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में हुई फायरिंग में गांव निवासी पप्पू पुत्र पूरन की मौत हो गई थी जबकि अश्वनी उर्फ छोटा की छाती में गाली लगी थी, जिसका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। 

Police force posted in village After Firing in roorkee Bhim Army Ruckus
firing

इसके अलावा मारपीट में घायल दलित पक्ष के रमेश, ओमबीर और अमित का सिविल अस्पताल रुड़की में इलाज चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। इस दौरान गांव के लोगों की काफी भीड़ थी। इस दौरान धीरे-धीरे दलित समाज की अगुवाई करने के लिए सक्रिय माने जा रहे भीम आर्मी के सदस्य भी वहां पहुंचने और माहौल गरम होने लगा। भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी महक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग सरकारी अस्पताल पहुंच गए और पोस्टमार्टम होने के बाद शव उठाने पर हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police force posted in village After Firing in roorkee Bhim Army Ruckus
firing

साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव को उठाने देने की बात पर अड़ गए। सूचना पाकर जेएम नितीका खंडेलवाल, सीओ मंगलौर मनोज कत्याल, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, इंस्पेक्टर गंगनहर प्रदीप बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान जेएम खंडेलवाल ने मुआवजा दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद माहौल शांत हुआ। ग्रामीणों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन
Police force posted in village After Firing in roorkee Bhim Army Ruckus
police

वहीं, शाम करीब चार बजे डीएम दीपक रावत, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल गांव पहुंचे। इस दौरान डीएम ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही चार लाख 12 हजार 500 रुपये का चेक सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। बताया गया कि इस दौरान भी भीम आर्मी के सदस्यों ने हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें शांत करा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed