यातायात नियम तोड़ने पर अगर आपका चालान कट गया है तो अब टेंशन न लें, इसे भुगतान करने के लिए ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
2 of 5
ट्रैफिक चालान
- फोटो : demo pics
चालान कट जाए तो उसे भुगतान करने के लिए यातायात कार्यालय के चक्कर काटना सबसे बड़ी टेंशन होती है। वाहन का चालान छुड़ाने के लिए अब ट्रैफिक आफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यातायात पुलिस जल्द ही अपनी अलग वेबसाइट लांच करने जा रही है, जिसके जरिये घर बैठे चालान के जुर्माने की रकम ऑनलाइन जमा कर कागजात घर के पते पर मंगा सकेंगे।
इस वेबसाइट के जरिए इतना ही नहीं बल्कि आप रूट डायवर्ट से लेकर ट्रैफिक से जुड़ी तमाम जानकारियां भी घर बैठे एक क्लिक से मिल जाएंगी। वेबसाइट पर ट्रैफिक से संबंधित हर जानकारी चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि, वेबसाइट पर देहरादून के विभिन्न मार्गों पर स्थित एक्सीडेंटल जोन और ब्लैक स्पॉट की भी पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।
शहर में जाम लगने वाले रास्तों, रूट डायवर्जन की डेट व टाइम, अस्पतालों की लिस्ट से लेकर चालान भुगतने तक की जानकारी के लिए अब आपको भटकना नहीं पड़ेगा। यह जानकारी आप वेबसाइट पर देख सकेंगे।
एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि वेबसाइट निर्माण का काम अंतिम चरण में है। ट्रैफिक संबंधी सारी जानकारी वेबसाइट पर डाली जा रही है। इसके लिए यहां अलग से स्टाफ की तैनाती की जा रही है। यह सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी।