{"_id":"61cda04f106b966e4d3ea159","slug":"pm-narendra-modi-uttarakhand-visit-rally-in-haldwani-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए साधा निशाना, एक क्लिक में पढ़ें संबोधन की खास बातें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए साधा निशाना, एक क्लिक में पढ़ें संबोधन की खास बातें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 30 Dec 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी में आयोजित अपनी जनसभा के दौरान विपक्ष के किसी भी नेता का नाम नहीं लिया। उन्होंने बिना नाम लिए ही निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन में विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन, किसान, महिलाएं, पूर्व सैनिक, बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन, ऑल वेदर रोड और पलायन का जिक्र किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में उत्तराखंड को 17500 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात दी। हल्द्वानी में प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला दौरा था। वहीं पीएम मोदी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। मैदान लोगों से भर गया। एमबी इंटर कॉलेज के बाहर से ही लोगों की भीड़ प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए मौजूद रही।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पर्यटन को उत्तराखंड के विकास के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट को जब सुविधा मिलेगी तभी वह आएगा। आज जो विकास की परियोजनाओं की घोषणा हो रही है। इससे पर्यटक और पर्यटन में बढ़ाेतरी होगी। जिससे राज्य को राजस्व व युवाओं को रोजगार मिलेगा।
2 of 6
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : एएनआई
मोदी ने अपने संबोधन में कहा की प्रदेश का इंफ्रास्ट्रकचर मजबूत होने से युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा। हम आसान लोन दिलवा रहे हैं। अब पहाड़ से मैदान तक युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। अब पहाड़ का पानी और जवानी दोनों ही प्रदेश के काम आएंगी।
3 of 6
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
उत्तराखंड देश की सेना को सपूत देने वाला राज्य है। इसने कुमाऊं रेजीमेंट जैसे वीर गौरवशाली रेजीमेंट दिया। विपक्ष ने हमेशा सेना का अपमान किया है। इससे सेना, देश व प्रदेश का मनोबल टूटा है। हमने ऐसा नहीं होने दिया। हमने वन रैंक वन पेंशन लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री ने कुमाऊं को सेटेलाइट एम्स के साथ ही पिथौरागढ़ में जगजीवन राम अस्पताल की घोषणा की। कहा कि निर्माणाधीन अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को भी तेजी से पूरा किया जाएगा। इससे पहाड़ से लेकर मैदान के लोगों को इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
जनसभा में प्रधानमंत्री
- फोटो : एएनआई
कहा कि पिछली सरकारें प्रदेश का विकास नहीं चाहती थीं, उन्होंने सिर्फ अपना विकास किया। लेकिन डबल इंजन की सरकार अब उत्तराखंड का विकास कर रही है। पिछली सरकारें योजनाओं को शिलान्यास करके भूल जाती थीं। जिस लखवाड़ परियोजना के लिए आज वह आए हैं वह 1976 में शुरू हुई थी। आज चार दशक पूरे होने को हैं लेकिन यह योजना पूरी नहीं हुई है। उनका सारा समय पुरानी योजनाओं को पूरा करने में लग रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।