फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़, इस बात पर हुए भावुक, तस्वीरें

Thu, 12 Oct 2023 07:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Oct 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit Prime Minister Emotional During Public Meeting in Pithoragarh
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तराखंड में कुमांऊ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान पीएम की एक झलक पाने के लिए सीमांत की जनता बेताब दिखी। बृहस्पतिवार को चीन सीमा से लेकर पिथौरागढ़ तक मोदी जिंदाबाद की गूंज रही। 



पीएम ने पिथौरागढ़ में जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मेरे परिवारजनों से की। वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से सभा स्थल तक करीब सात किलोमीटर तक लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ मेरा स्वागत किया। यह जनता का प्यार ही है जो मैं यहां हूं। यहां लोगों ने इतना प्यार दिया है, यह मैं यह देखकर भावुक हूं। इतना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद। 

PM Modi Uttarakhand Visit: बॉर्डर एरिया तक ट्रेन लाने की तैयारी, पढ़ें पीएम के भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi Uttarakhand Visit Prime Minister Emotional During Public Meeting in Pithoragarh
पीएम मोदी की जनसभा में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान जनसभा स्थल मोदी के जयकारों से गूंज गया। जनसभा सुनने आए लोगों की भारी भीड़ देखकर प्रदेश के नेता, मंत्रियों के साथ ही स्थानीय संगठन की भी बांछें खिल गईं। पीएम मोदी भी भीड़ से गदगद नजर आए। 

PM Modi Uttarakhand Visit Prime Minister Emotional During Public Meeting in Pithoragarh
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

दोपहर में प्रधानमंत्री जागेश्वर धाम से सोरघाटी की धरती पर उतरे। यहां उनके स्वागत के लिए छात्र और जनता बेसब्री से इंतजार करती रही। पीएम का काफिला जैसे-जैसे पिथौरागढ़ की तरफ बढ़ता गया लोग पुष्प वर्षा करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit Prime Minister Emotional During Public Meeting in Pithoragarh
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

मानस एकेडमी के बच्चों ने छलिया नृत्य के साथ ही हिलजात्रा का भी मंचन किया। केमू स्टेशन पर सड़क किनारे खड़े लोगों ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit Prime Minister Emotional During Public Meeting in Pithoragarh
पीएम मोदी के स्वागत में लोग - फोटो : अमर उजाला

पीएम ने भी आत्मीयता के साथ कार के अंदर से हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। जनसभा स्थल स्टेडियम पहुंचने पर पूरा पंडाल मोदी के जयकारों से गूंज गया। पीएम ने भी लोगों को निशाश नहीं किया उन्होंने गाड़ी से बाहर निकलकर लोगों का धन्यवाद किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed