चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड पहुंचे। यहां वह सबसे पहले मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचे। उन्होंने करीब बीस मिनट तक गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पीएम मोदी के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पहुंचे हैं।
PM Modi: मुखबा में पीएम मोदी के यादगार पल...मां गंगा की पूजा के बाद उनके नाम जुड़ा ये एक रिकॉर्ड, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:16 AM IST
सार
PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री पिछले दो वर्षों में चमोली जनपद के पहले गांव माणा, पिथौरागढ़ जनपद के सीमावर्ती गांव गुंजी के बाद अब उत्तरकाशी जिले के अंतिम आबादी गांव मुखबा और हर्षिल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन