पिथौरागढ़ के मसूरीकांठा-होकरा सड़क हादसे में बृहस्पतिवार को मारे गए सात लोगों की चिताएं शुक्रवार को बागेश्वर के सरयू श्मशानघाट पर एक साथ जलीं। हादसे से परिजनों की आंखें नम हैं तो पड़ोसी गमजदा हैं। खस्ताहाल सड़क की वजह से हुए हादसे से हर कोई नाराज है और जिम्मेदारों के खिलाफ उनकी आंखों में गुस्सा साफ नजर आता है।
सेना के दिवंगत सूबेदार शामा निवासी शंकर सिंह कोरंगा और हवलदार सुंदर सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर हर किसी की आंखें नम हो उठीं। दो लोगों का अंतिम संस्कार कपकोट के खीर गंगा घाट और एक मृतक का अंतिम संस्कार भनार गांव के प्यूंगाड़ श्मशान घाट पर हुआ।
Pithoragarh Accident: कुछ दिन पहले हुई थी शादी, परिवार संग मंदिर जाने के लिए निकले... ऐसे खींच ले गई मौत
पिथौरागढ़ जिले में बृहस्पतिवार को हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में बागेश्वर जिले के ग्राम शामा और भनार निवासी दस लोगों की मृत्यु हो गई थी। इनमें शामिल शामा निवासी सूबेदार शंकर सिंह, हवलदार सुंदर सिंह, किशन सिंह, कुंदन सिंह, उमेश सिंह, निशा कोरंगा, धर्म सिंह के शव शुक्रवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे बागेश्वर लाए गए।
2 of 7
मौत के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सभी की शवयात्रा एक साथ निकाली गई। आगे-आगे तिरंगे में लिपटे सूबेदार शंकर सिंह और हवलदार सुंदर के शव थे। पीछे चल रहे ग्रामीणों के कंधों पर गांव के पांच लोगों के शव थे। यह मंजर देखकर हर कोई गमगीन हो गया।
3 of 7
मौत के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सरयू श्मशान घाट पर एक साथ सात चिताएं लगाईं गईं। कौसानी स्थित सेना के सिग्नल कोर की यूनिट के नायब सूबेदार दीप चंद्र के नेतृत्व में आई सैन्य टुकड़ी ने सूबेदार शंकर सिंह और सुंदर सिंह के पार्थिव शरीर को सशस्त्र सलामी दी।
4 of 7
अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या, डीएम अनुराधा पाल, एडीएम सीएस इमलाल, एसडीएम मोनिका, एसडीएम हर गिरि, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण आदि ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
5 of 7
अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं भनार निवासी दान सिंह और खुशाल सिंह का अंतिम संस्कार कपकोट के खीरगंगा घाट पर किया गया। भनार निवासी मृतक महेश सिंह का अंतिम संस्कार भनार के प्यूंगाड़ श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में किया गया।