अब आपके पीएफ खाते से जुड़ी ये परेशानी चुटकी मे हल को जाएगी। इसके लिए आपको ये आसान तरीका अपनाना होगा।
आमतौर पर लोगों को पीएफ अकाउंट से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने में मुश्किल होती है।
पीएफ धारकों को अपना खाता अपडेट करने में काफी मुश्किलें होती हैं। आप पीएफ अकाउंट में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। धारक का नाम, जन्मतिथि में सुधार करने के लिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं या फिर उमंग एप का इस्तमाल करें।
अक्सर देखा जाता है कि पीएफ खाते से मोबाइल लिंक कराना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके लिए अपने मोबाइल नंबर को ईपीएफओ वेबसाइट पर रजिस्टर कराएं। इसके लिए कंपनी द्वारा दिया गया यूएएन नंबर दर्ज कराना होगा। फिर www.epfindia.gov.in पर या उमंग एप के जरिए आधार नंबर दर्ज कराएं। इस प्रक्रिया से आपका आधार और मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा।
5 of 5
क्राइम
- फोटो : amar ujala
पीएफ खाता धारकों को यह पता नहीं होता कि कितने साल की नौकरी के बाद पेंशन का फायदा मिलता है। बता दें कि 10 साल की सेवा के बाद आप पेंशन के हकदार होते हैं। लेकिन इसके लिए आपका पीएफ अकाउंट ब्रेक नहीं होना चाहिए।