अब पेट्रोल और डीजल भरवाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें।
महंगाई की मार ही है कि, देहरादून में डीजल के दाम 64.56 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार इस साल एक जनवरी के बाद डीजल के दाम चार रुपये तक बढ़ चुके हैं।
3 of 5
Petrol Pump
- फोटो : File Photo
बीते शुक्रवार से समय सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी) के पेट्रोल पंपों पर इसी दाम पर डीजल बिक रहा है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने अब इसी दाम पर डीजल बेचने का निर्णय किया है। जबकि प्रदेश के कई जिलों में इसी दामों में पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा है।
वहीं शुक्रवार से देहरादून में पेट्रोल 75.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें कि, साल 2013 में पेट्रोल सबसे महंगा 79.66 रुपये तक बेचा गया था। लेकिन जनवरी 2018 से अब तक ढाई रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
बता दें कि, साल 2013 में 14 सितंबर को डीजल के सबसे ज्यादा दाम 55.52 रुपये थो। जबकि 2014 में प्रदेश में डीजल का रेट 62.21 रुपये रहा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि, अभी इसके कम होने की कोई उम्मीद नहीं है।