फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा रामदेव ने कोरोनिल विवाद के पीछे बताया ड्रग माफिया का हाथ, कहा- एक दवा से तूफान आ गया, अभी तो...

Wed, 01 Jul 2020 07:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jul 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Patanjali Corona Medicine Latest News: Baba ramdev told drug mafia hand on Coronil dispute
- फोटो : फाइल फोटो

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कोरोनिल मामले में पूरे विवाद के पीछे ड्रग माफिया का हाथ होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह लोग कोरोनिल वटी और श्वासारि वटी से घबरा गए हैं। क्योंकि पतंजलि की वजह से उनके अरबों रुपये के कारोबार की जड़ें हिल गई हैं।

Patanjali Corona Medicine Latest News: Baba ramdev told drug mafia hand on Coronil dispute
- फोटो : फाइल फोटो

यह बात उन्होंने बुधवार को पतंजलि योगपीठ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने पतंजलि की ओर से बनाई गई दवा कोरोनिल वटी और श्वासारि वटी पर पिछले सप्ताह भर से चल रहे विवाद को अब समाप्त होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि उनकी दवा को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है।

Patanjali Corona Medicine Latest News: Baba ramdev told drug mafia hand on Coronil dispute
- फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि अभी तो केवल कोरोना पर हमारे वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध का परिणाम सामने आया है तो दुनियाभर में तूफान आ गया। अभी हमारे पांच सौ से ज्यादा वैज्ञानिक हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, हेपेटाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया आदि कई अन्य रोगों पर लगातार शोध कर रहे हैं। जल्दी ही इन सभी रोगों को भी क्लिनिकल ट्रायल के रिजल्ट के आधार पर खत्म करने के चौंकाने वाले परिणाम पतंजलि दुनिया के सामने रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Patanjali Corona Medicine Latest News: Baba ramdev told drug mafia hand on Coronil dispute
- फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अपना कारोबार बढ़ाना न तो पहले था और न कभी रहेगा। हमने तो केवल देश को रोग मुक्त बनाने की मुहिम शुरू की थी, उस पर आज भी कायम हैं। इसके लिए यदि हमारे खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएं, जेल में डाल दिए जाए या देशद्रोही कहा जाए तो भी हमारा संकल्प कम होने वाला नहीं है। हम अपने संकल्प पर अडिग हैं और अधिक रहेंगे। 

विज्ञापन
Patanjali Corona Medicine Latest News: Baba ramdev told drug mafia hand on Coronil dispute
- फोटो : फाइल फोटो

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पहले दिन से ही पतंजलि योगपीठ यह है दावा करती रही है कि तीनों दवाइयां इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए हैं, लेकिन यह भी सत्य है कि इनके प्रभाव से मरीजों का कोरोना ठीक हुआ है और यदि मरीज ठीक हुए हैं तो उस बात को कहने में कोई गुरेज नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed