फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वामी सत्यमित्रानंद को राजकीय सम्मान के साथ दी भू-समाधि, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, तस्वीरें...

Thu, 27 Jun 2019 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Jun 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Padma Bhushan Swami satyamitranand Bhu samadhi ceremony in haridwar photos
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि देते राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

भारत माता मंदिर के संस्थापक और भानुपुरा पीठ के निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के पार्थिव देह को बुधवार की शाम राजकीय सम्मान के साथ भू-समाधि दे दी गई। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई मंत्रियों और संतों ने आश्रम में पहुंचकर ब्रह्मलीन संत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  

Trending Videos
Padma Bhushan Swami satyamitranand Bhu samadhi ceremony in haridwar photos
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि देते कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह से ही हरिपुर कलां स्थित भारत माता मंदिर जनहित ट्रस्ट की राघव कुटीर परिसर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के अनुयायियों और संतों का पहुंचना शुरू हो गया था। सबसे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हरिपुर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन, नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, शिवप्रकाश।

Padma Bhushan Swami satyamitranand Bhu samadhi ceremony in haridwar photos
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि देतीं राज्यपाल बेबी रानी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, योग गुरु स्वामी रामदेव, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर, पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, गुजरात के सांसद प्रहलाद सिंह पटेल, बागपत के सांसद सतपाल सिंह, आरएसएस के वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल समेत बड़ी संख्या में नेताओं, संतों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धासुुमन अर्पित किए। इस दौरान संतों ने उन्हें राष्ट्र पुरुष के अलंकरण से नवाजा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Padma Bhushan Swami satyamitranand Bhu samadhi ceremony in haridwar photos
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि देते बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व सुरेश जोशी की ओर से भेजे गए शोक संदेश भी पढ़े गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक सभा में कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद आध्यात्म जगत के युग पुरुष थे उनके महाप्रयाण से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। 

विज्ञापन
Padma Bhushan Swami satyamitranand Bhu samadhi ceremony in haridwar photos
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि देने के लिए हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धांजलि सभा के बाद अंतिम यात्रा राघव कुटीर के सभागार से शुरू होकर आश्रम परिसर में ही पिछले हिस्से में बनाए गए समाधि स्थल तक पहुंची। बैंड बाजों के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed