उत्तराखंड के टिहरी जिले में सुवाखोली-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर बुधवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बालिकाएं और दो महिलाएं शामिल हैं।
2 of 5
टिहरी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में भर्ती कराया गया है। कार में कुल दस लोग सवार थे। दुर्घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के लोहानी सराय (कुतुबसेर) निवासी एक परिवार कार से बुधवार को एक शादी समारोह में शामिल होने उत्तरकाशी जा रहा था।
3 of 5
टिहरी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब पौने दस बजे वे जौनपुर ब्लाक के मौरियाणा गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सरफराज की पत्नी तहरीन (32 वर्ष) और तीन पुत्रियों नताशा (9 वर्ष), शमी (ढाई वर्ष) व रीजन (15) एवं अलाउद्दीन की पत्नी शहजादी (28) व सात माह की मासूम पुत्री आलिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सरफराज (36) पुत्र शाहिद अहमद, अलाउद्दीन (28) पुत्र खुर्शीद, तुब्बा (4) पुत्री अलाउद्दीन और मलाइका (7) पुत्री अलाउद्दीन घायल हो गए।
4 of 5
टिहरी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना का पता चलते ही आसपास गांवों के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत और बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर आपातकालीन 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
5 of 5
टिहरी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सभी घायलों को सीएचसी थत्यूड़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। थानाध्यक्ष केके टम्टा ने बताया कि मृतकों के शव पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।