फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 सीट वाली स्कूल वैन में ठूंसे थे बच्चों समेत 22 लोग, पलक झपकते ही बुझ गए एक ही गांव के नौ चिराग

Tue, 06 Aug 2019 08:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Aug 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Overloaded School van fall into ditch nine students killed in tehri
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के नई टिहरी के तापनगर ब्लॉक में लंबगांव-मदननेगी मोटर मार्ग पर कंगसाली के पास स्कूली मैक्सी कैब के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कंगसाली गांव के नौ बच्चों की मौत हो गई। 11 बच्चे घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को एयर लिफ्ट और एक बच्चे को एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। 


हादसे के बाद एसएसपी टिहरी ने चेकिंग में लापरवाही पर पिपलडली चौकी प्रभारी मयंक त्यागी और कांस्टेबल दुर्गेश कोठियाल को सस्पेंड कर दिया है। 

Overloaded School van fall into ditch nine students killed in tehri
- फोटो : अमर उजाला

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान मुख्य मोटर मार्गों तक ही सिमट कर रह गया है। कस्बाई बाजारों में मानकों को ठेंगा दिखाते हुए हर रोज दर्जनों वाहन भर्राटा भरते हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। ब्रांच रूटों पर क्षमता से अधिक सवारियां ढोने की शिकायतें लगातार मिलती रही है। 

Overloaded School van fall into ditch nine students killed in tehri
- फोटो : अमर उजाला

कंगसाली में हुई स्कूल वाहन दुर्घटना की जो भी वजह रही हो, लेकिन जिस तरह से मैक्सी कैब में क्षमता से अधिक 20 बच्चों सहित 22 लोग सवार थे, उससे परिवहन विभाग के चेकिंग अभियान पर भी सवाल उठ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Overloaded School van fall into ditch nine students killed in tehri
- फोटो : अमर उजाला

प्रतापनगर ब्लाक के कंगसाली में मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे हुई स्कूल वाहन दुर्घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। मैक्सी कैब में क्षमता से अधिक बच्चे बिठाने पर स्कूल प्रबंधन ने इस पर क्यों रोक नहीं लगाई, अब यह सवाल भी अभिभावक उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
Overloaded School van fall into ditch nine students killed in tehri
- फोटो : अमर उजाला

परिवहन विभाग ने स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीआरएस लगाने सहित कई मानक निर्धारित किए हैं, लेकिन जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed