बच्चे गाड़ी से हंसी-खुशी स्कूल जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह मौत के मुहाने पर पहुंच जाएंगे। इस हादसे से हर कोई स्तब्ध है। आज सुबह टिहरी जिले के प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा मैक्स वाहन संख्या यूए 07क्यू 3126 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
2 of 6
accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गई, जबकि 11 बच्चे घायल हैं। जानकारी के मुताबिक घटना टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक की है। जहां आज सुबह करीब साढ़े सात बजे यह हादसा हुआ। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसडीआर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव का कार्य शुरू किया।
3 of 6
accident
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि वाहन में 20 बच्चों सहित 22 लोग में सवार थे। तहसीलदार ने बताया कि दो बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी। बाकी बच्चों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतक बच्चों में चार-पांच साल की उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। सभी बच्चे एंजल्स इंटरनेशनल स्कूल मदननेगी में पढ़ते हैं।
4 of 6
हादसे का शिकार हुई स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
एसओ लंब गांव ने बताया कि घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई है और 11 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल टिहरी लाया गया है। चालक का नाम लक्ष्मण रतूड़ी पुत्र प्रेम दत्त रतूड़ी निवासी रिंडोल गांव है। दुर्घटना में घायल चार स्कूली बच्चों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।
5 of 6
accident
- फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार रेखा रे की मौजूदगी में एयर एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को आईडीपीएल स्थित हेलीपैड पर उतारा गया। यहां से एंबुलेंस पर चार घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। घायल बच्चों के नाम अखिलेश, प्रिंस, सिद्धार्थ, ऋषभ हैं। एक घायल के कार से एम्स पहुंचने की सूचना है।