अगर आपको आधार कार्ड अपडेट करने में परेशानी आ रही है तो चिंता छोड़ दें। अब आप यहां जाकर दो मिनट में अपना कार्ड अपडेट करा सकते हैं।
2 of 7
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है?
- फोटो : PTI
दरअसल, उत्तराखंड में हाल ही में पांच सौ से ज्यादा आधार कार्ड सेंटर बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद से लोग आधार बनवाने और अपडेट कराने में परेशान हो रहे हैं।
इसलिए अब आपको आधार कार्ड से सभी समस्याओं का समाधान पोस्ट ऑफिस में भी मिल सकेगा। अब आप डाकघर से भी आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं।
डाकघर में आधार सुविधा सेंटर शुरू हो गई है। इसके बाद जल्द ही नए आधार कार्ड बनने का काम भी शुरू हो जाएगा। मुख्य डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर जेपी सेमवाल ने बताया कि सरकार ने हाल ही में डाकघरों में भी आधार सुविधा सेंटर खोलने का आदेश जारी किया था।
इसके तहत मुख्य डाकघर में आधार सुविधा सेंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले यहां आधार कार्ड अपडेशन की सुविधा मिलेगी। इसके बाद नए आधार कार्ड भी बनवाए जा सकेंगे। फिलहाल आधार कार्ड में अपना पता अपडेट करने के लिए आवेदक को पते का प्रमाण साथ लाना होगा।