उत्तराखंड के टिहरी में स्कूल वाहन दुर्घटना में हुई नौ बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। देर शाम बच्चों का टिहरी झील किनारे सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में वहां पहुंचे लोगों ने नन्हें बच्चों को अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। नन्हें बच्चों का अंतिम संस्कार करते हुए हर कोई रोया। चालक की लापरवाही से हुई इस हृदयविदारक घटना से हर कोई गम के साथ ही गुस्से में दिखा।
2 of 5
इसी गांव के नौ बच्चों की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह अपने बच्चों को गाड़ी में बैठाकर स्कूल भेजने के बाद माता-पिता घर भी नहीं पहुंचे थे, कि वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर उनके होश उड़ गए। यह खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। बदहवास अभिभावक घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
3 of 5
स्कूल वैन हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वहां जब बच्चों की लाशें दिखने लगी तो रोते-बिलखते कई माता-पिता बेहोश हो गए। वहां किसी अनहोनी के भय से कांपते, रोते-बिलखते हर-मां-पिता की आंखे अपने बच्चे को ढूंढने लगी। खाई में पहुंच कर जब एक-एक कर बच्चों के शव निकलने लगे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
4 of 5
स्कूल वैन हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मौत के मंजर को देखते हुए कई माताएं रोते-रोते बेहोश हो गई। खाई से जब एक-एक कर नौ नन्हें बच्चों के शव निकाले गए तो वहां मातम पसर गया। क्षेत्र में आग की तरह फैली इस सूचना के बाद वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोग अभिभावकों को ढांढस बांधते हुए उन्हें संभालने का प्रयास करते रहे।
5 of 5
स्कूल वैन हादसा
- फोटो : अमर उजाला
घायल बच्चों को लेकर माता-पिता और गांव के लोग गाड़ियां और एंबुलेंस लेकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। बच्चों की कुशलक्षेम पूछने नाते-रिश्तेदार बौराड़ी अस्पताल पहुंचे और बच्चों के जल्द स्वास्थ्य होने की दुआएं मांगी।