जैसे ही घड़ी ने रात के बारह बजाए, दून का आसमान रंगबिरंगी आतिशबाजी से चमक उठा। हैप्पी न्यू ईयर के शोर के बीच लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं दी।
2 of 7
New year celebration in dehradun
- फोटो : amar ujala
शहर के तमाम होटल, रेस्त्रां, फॉर्म हाउस में जमकर नए साल का जश्न मनाया गया। लजीज व्यंजनों और शानदार संगीत के साथ थिरकते हुए लोगों ने नए साल का स्वागत किया। जबरदस्त आतिशबाजी और रोशनी के बीच नए साल का जश्न मनाया गया।
3 of 7
New year celebration in dehradun
- फोटो : amar ujala
शहर में घंटाघर समेत कई स्थानों पर लोगों ने इकट्ठा होकर नए साल के स्वागत का जश्न मनाया।
4 of 7
New year celebration in dehradun
- फोटो : amar ujala
रविवार को नए साल के स्वागत के लिए शहर के अलग-अलग होटल और रेस्त्रां में विशेष इंतजाम किए गए। कहीं स्पेशल डांस और म्यूजिक पार्टी आयोजित हुई तो कहीं लजीज व्यंजनों ने आयोजन में चार चांद लगाने का काम किया।
5 of 7
New year celebration in dehradun
- फोटो : amar ujala
क्लब, फार्म हाउस और मोहल्लों में भी नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। रविवार देर रात तक लोगों ने शहर में घूमने का भी लुत्फ लिया। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर भी जश्न मनाते रहे।