{"_id":"5c2a3b20bdec2256bd3cf681","slug":"new-year-2019-celebration-in-auli-and-nainital-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से सराबोर औली और नैनीताल की वादियों में पर्यटकों ने ऐसे मनाया नए साल का जश्न, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से सराबोर औली और नैनीताल की वादियों में पर्यटकों ने ऐसे मनाया नए साल का जश्न, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ/गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 31 Dec 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
औली में नए साल का जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल के जश्न के लिए औली देशी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। पर्यटकों ने सोमवार को बर्फ में स्कीइंग की और चेयर लिफ्ट में बैठकर औली के प्राकृतिक नजारों को करीब से निहारा। औली में देर शाम तक पांच हजार पर्यटक पहुंचे। वहीं बुग्यालों में भी पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ी।
2 of 6
औली में नए साल का जश्न
सोमवार को सुबह दस बजे तक पर्यटक जोशीमठ से रोपवे के जरिए औली पहुंचे। इसके बाद रोपवे का संचालन बंद होने पर पर्यटक वाहनों से ही औली पहुंचे। पर्यटकों ने प्रकृति के नजारों को अपने कैमरों में कैद किया। चीयर लिफ्ट के प्रबंधक दीपक डिमरी ने बताया कि लिफ्ट से 1200 पर्यटकों ने औली का दीदार किया। दिल्ली से औली में थर्टी फर्स्ट मनाने पहुंचे पर्यटक प्रीति, रेशमा और आयुष्मान का कहना है कि वे पहली बार औली पहुंचे हैं।
3 of 6
औली में नए साल का जश्न
यहां दूर-दूर तक फैली चोटियों पर बर्फ का नजारा देखकर मन रोमांचित हो उठा। उधर गढ़वाल मंडल विकास निगम के साथ ही औली के सभी छोटे-बड़े होटल और हट्स फुल रहे। देर शाम तक औली में करीब पांच हजार पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
औली में नए साल का जश्न
जोशीमठ में भी देर रात तक पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। रात तक भी औली के व्यू प्वाइंट पर पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। पर्यटक कांचुलाखर्क, दुग्गलभिट्टा, चोपता, मंडल, गोपेश्वर सहित अन्य पर्यटक स्थलों में भी पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
snowfall in auli
जोशीमठ के क्वांरीपास ट्रेक के फुलारा स्पॉट में पर्यटकों की चहल-पहल बनी हुई है। पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए व्यवसायी भी उत्साहित हैं। एडवेंचर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार का कहना है कि भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलों में नए साल का जश्न मनाने पहुंच रहे हैं। क्वांरीपास ट्रेक पर कई जगहों पर बर्फ जमी है। पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही बर्फ का मजा भी ले रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।