कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस सवाल का जवाब तो फिल्म देखने वालों को मिल गया है। लेकिन अब इस फिल्म में शिवगामी को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है। आगे जानिए...
जानकारों के मुताबिक, इस फिल्म ने एक और यक्ष प्रश्न खड़ा कर दिया कि बाहुबली की बड़ी मां महारानी शिवगामी ने दिव्यांग बज्जल देव से शादी आखिर क्यों की? इस सवाल ने लेखक आनंद नीलकंटन को नया आइडिया दे दिया है। अब वह इस सवाल का जवाब देने के लिए एक नई कहानी लिख रहे हैं
इसके अलावा बच्चों के लिए उनकी दो किताबें जल्दी ही प्रकाशित होने वाली हैं। बाहुबली का नया संस्करण बच्चों के लिए आएगा। वैली ऑफ वर्ड्स के मौके पर आयोजित सत्र ‘दि राइज आफ शिवगामी-अ बाहुबली स्टोरी’ के दौरान आनंद ने कटप्पा शब्द का अर्थ बताया और इस शब्द से जुड़ी दक्षिण भारत के रस्मो-रिवाज भी। कटप्पा का अर्थ होता है मजबूत।
यह शब्द उन्होंने लोक कथाओं से लिया। 9वीं शताब्दी के समाज में गरीब-पिछड़े तबके के लोग ही ऐसे नाम रख सकते थे। तमिल और मलयालम भाषा में ऐसे बहुत से नाम हैं। फिल्म नवीं शताब्दी के साम्राज्य की है। इसके साथ ही उन्होंने नई किताब असुरा के संबंध में बताया।
सत्र के दौरान श्रोताओं ने बाहुबली की कहानी और उनकी आने वाली पुस्तकों के संबंध में आनंद से कई सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए उनकी दो नई पुस्तकें आने वाली हैं। ये पुस्तकें जादुई जानवरों से संबंधित हैं। पुरानी कहानियों में ऐसे बहुत से जीवों का जिक्र मिलता है।