फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : विधानमंडल दल का मुखिया बनने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए पुष्कर सिंह धामी, हाे गए भावुक

Sat, 03 Jul 2021 10:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 03 Jul 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
New CM of Uttarakhand : Pushkar Singh Dhami press conference, told about his plans for state
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने अपने उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी अपने सेवाएं पहुंचाएगी। कहा कि जिस तरह मेरी मां ने मुझे जन्म दिया, वैसे ही मेरी पार्टी ने भी मुझे अपने आंचल की छांव देने का काम किया है।



उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, जानिए उनके बारे में खास बातें

एक सामान्य कार्यकर्ता का विकास कैसे हो सकता है, मैं उसका जीवंत उदाहरण हूं। न तो मेरी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है और न ही राजनीतिक परिवार। पार्टी की नीतियों ने ही मुझे आज यहां तक पहुंचाया है, जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधानमंडल दल के मुखिया चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी मीडिया से रूबरू हुए। सबसे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इसके बाद प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों का भी शुक्रिया अदा किया। अपने बारे में बात करते हुए वह भावुक हो गए।

New CM of Uttarakhand : Pushkar Singh Dhami press conference, told about his plans for state
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि आज मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। कहा कि एक सामान्य परिवार का भाजपा कार्यकर्ता किस तरह से आगे बढ़ सकता है, मैं आज उसका जीवंत उदाहरण हूं। 

New CM of Uttarakhand : Pushkar Singh Dhami press conference, told about his plans for state
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

सूबे के 11वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को राशन दिया जा रहा है। निशुल्क वैक्सीन दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New CM of Uttarakhand : Pushkar Singh Dhami press conference, told about his plans for state
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

एक ओर दुनिया के देश हमारे बीच कोरोना वायरस लेकर आ गए, अपनी प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस का निर्माण कर रहे हैं। उसके इतर हम अपने देश में 34 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने के साथ ही दुनिया के दूसरे देशों तक भी वैक्सीन पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
New CM of Uttarakhand : Pushkar Singh Dhami press conference, told about his plans for state
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को हम चरितार्थ करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे सीनियर लोगों ने पहले जो काम किए हैं, जो आधारशिलाएं रखी हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। बताया कि उन्होंने राज्यपाल को सरकार बनाने का प्रस्ताव दे दिया है। उनकी ओर से जो भी निर्देश मिलेंगे, उसी हिसाब से शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। उन्होंने मंत्रिमंडल में बदलाव के सवाल पर कहा कि अभी तमाम लोगों को नए पोर्टफोलिया बंटे थे। फिर भी अभी हम होमवर्क करेंगे, उसके बाद ही कोई फैसला लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed