मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना नया आशियाना बनवाया है। इतना ही नहीं उन्होंने घर को बनवाते समय इस एक बात का ध्यान भी जरूर रखा है। जानिए क्या-क्या है उनके नए बंगले में...
2 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : social media
नेहा ने यह घर ऋषिकेश में बनाया है। यहां हनुमंत पुरम गली नंबर 3 में बने भव्य आशियाने का गृह प्रवेश उन्होंने 8 फरवरी को किया था। आशियाने के गृह प्रवेश के अवसर पर नेहा कक्कड़ और उनके परिवार के सदस्यों ने निर्धन लोगों को कंबल वितरण भी किए। इसके साथ ही नेहा ने एक नई मर्सिडीज कार भी खरीदी है।
3 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : manish agarwal
बता दें कि नेहा कक्कड़ के नए आशियाने में एक प्राइवेट स्विमिंग पूल बना है। इतना ही नहीं उन्होंने घर में लिफ्ट भी बनवाई है। नेहा अपने दो मंजिला बंगले के टॉप फ्लोर पर रहती हैं। उन्होंने वहीं अपना बेडरूम बनवाया है।
4 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : manish agarwal
घर में खास बात यह है कि नेहा ने आंगन में एक मंदिर बनवाया है। मंदिर में उन्होंने खास तौर पर मां शेरावाली की एक मूर्ति रखी है। वैसे यह किसी से नहीं छिपा कि नेहा देवी मां की भक्त हैं। वे अपने करियर की शुरुआत से पहले जागरण में भी भजन गाया करती थीं। नेहा हमेशा यही कहती हैं कि वह आज जो भी हैं अपने माता-पिता और मां शेरावाली के आशीर्वाद से हैं।
5 of 5
नेहा कक्कड़ के घर का मंदिर
इस खास मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी वहां पहुंचकर घर की शोभा बढ़ाई थी। इस दौरान उन्होंने नेहा कक्कड़ को यूट्यूब पर सर्वाधिक सर्च की जाने वाली शख्सियत बताया। जानकारी के अनुसार अभी घर में काम चल है। माता की छोटी मूर्ति को हटाकर भी बड़ी मूर्ति लगवाई जा रही है।