{"_id":"5cf545bbbdec2206ff5a786b","slug":"national-security-advisor-ajit-dobhal-village-pauri-famous-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीत डोभाल के एनएसए बनने पर फिर राष्ट्रीय फलक पर छाया पौड़ी, जानिए उनके बारे में सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत डोभाल के एनएसए बनने पर फिर राष्ट्रीय फलक पर छाया पौड़ी, जानिए उनके बारे में सब कुछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 04 Jun 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्होंने देश की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी फिर से उत्तराखंड के लाल को सौंपी है, जिससे पौड़ी फिर राष्ट्रीय फलक पर छा गया है। तीन दिन पहले ही पौड़ी के मूल निवासी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे।
2 of 5
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
डॉ. निशंक के केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बनने की खुशी के बीच पौड़ी जिले के ही मूल निवासी अजीत डोभाल को पुन: देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाए जाने से पौड़ी को दोहरी खुशी मिली है। जनपद पौड़ी की बनेलस्यूं पट्टी स्थित घीड़ी गांव में मेजर गुणानंद डोभाल के घर 20 जनवरी 1945 को जन्मे अजीत डोभाल ने कक्षा चार तक की पढ़ाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय घीड़ी में करने के बाद मिलिट्री स्कूल अजमेर से प्राथमिक और लखनऊ से माध्यमिक की शिक्षा उत्तीर्ण की।
3 of 5
अजीत डोभाल के गांव में खुशी मनाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
आगरा विवि से स्नातक और परास्नातक की परीक्षा पास करते ही अजीत के मन में देश सेवा का जज्बा हिलोरें लेने लगा। इसके बाद वर्ष 1968 में केरल कैडर से आईपीएस अधिकारी के लिए उनका चयन हो गया। नियुक्ति के बाद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में सफलतापूर्वक कार्य किया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अजय डोभाल और कमल रावत ने कहा कि अजीत डोभाल के दोबारा एनएसए बनने से पौड़ी जिला गौरवान्वित हुआ है। उनके मूल गांव घीड़ी में खुशी की लहर है। ग्रामीण एक-दूसरे को मिठाई बांट बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजीत डोभाल
पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनने पर अजीत डोभाल वर्ष 2014 में अपने गांव घीड़ी आए थे। तब उन्होंने अपने गांव में कुलदेवी बालकुंवारी की पूजा अर्चना की थी। ग्रामीणों से बातचीत के बाद करीब डेढ़ घंटा गांव में बिताने के बाद वे दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
5 of 5
अजीत डोभाल
अजीत डोभाल के दोबारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त होने से पौड़ी ही नहीं पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ा है। डोभाल की नियुक्ति बताती है कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के प्रति लगाव, विश्वास और बढ़ा है।
-मुकेश कोली, विधायक, पौड़ी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।