{"_id":"5cf55026bdec22073f3f2c32","slug":"glass-bridges-will-build-on-mandakini-river-in-rambada-kedarnath-like-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन की तर्ज पर भारत में बनेगा कांच का पुल, देश-दुनिया में मिलेगी इस 'वीरान' जगह को पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन की तर्ज पर भारत में बनेगा कांच का पुल, देश-दुनिया में मिलेगी इस 'वीरान' जगह को पहचान
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 04 Jun 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कांच का पुल
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन में बने कांच के पुल की तर्ज पर अब भारत में भी इस फेमस हिल स्टेशन में पारदर्शी पुल बनाया जाएगा। जी हां, पढ़कर चौंकिए मत, यह पुल केदारनाथ धाम के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव रहे रामबाड़ा में बनकर तैयार होगा। आपदा के बाद से वीरान पड़ी इस जगह को इस नई योजना से देश दुनिया में पहचान मिलेगी।
2 of 6
आपदा से पहले रामबाड़ा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आपदा से पहले केदार यात्रा के मुख्य पड़ाव रहे रामबाड़ा को यादों में बनाए रखने के लिए यहां मंदाकिनी नदी पर चीन की तर्ज पर पारदर्शी पुल का निर्माण किया जाएगा। जिला प्रशासन इसकी कार्ययोजना बनाने में जुट गया है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर आपदा के बाद से वीरान पड़ा रामबाड़ा एक बार फिर देश-दुनिया में नई पहचान बनाएगा।
3 of 6
कांच का पुल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने चीन में निर्मित पारदर्शी पुलों की तर्ज पर यहां मंदाकिनी नदी पर कांच या धातु का पारदर्शी पुल बनाने का खाका तैयार किया है। लगभग 100 मीटर स्पान वाले इस पुल के फर्श पर रामबाड़ा के आपदा से पूर्व के रूप को अंकित किया जाएगा। पुल के दोनों तरफ प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पेंटिंग भी स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आपदा के बाद रामबाड़ा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
देश-विदेश के यात्री जान सकेंगे कि यात्राकाल में किस प्रकार रात को भी रामबाड़ा कस्बा चहकता था। साथ ही केदारनाथ यात्रा में रामबाड़ा के महत्व की भी उन्हें जानकारी हो सकेगी। करीब आठ करोड़ की लागत से तैयार किए जाने वाले इस पुल के लिए सीएसआर से धनराशि जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
rambara (file photo)
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के मध्य में स्थित रामबाड़ा यात्रा का मुख्य पड़ाव था। यहां पर बाबा के दर्शनों को जाने वाले और दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं का मेल-मिलाप होता था। यहां ढाबा, दुकानें व छानियां थी, जहां यात्री भोजन करने के साथ रात्रि प्रवास भी करते थे, लेकिन 16/17 जून 2013 की आपदा में मंदाकिनी के रौद्र रूप ने रामबाड़ा को लील लिया। अब यहां चारों तरफ बोल्डर और भू-कटाव से छलनी जमीन के निशान ही नजर आ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।