फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्त बने कातिल: पहले की पार्टी, विवाद हुआ तो बिजली के तारों से घोंटा साथी का गला, वारदात का वीडियो भी बनाया

Mon, 05 Dec 2022 11:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Dec 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Nainital Ramnagar Crime News: Four Friends done other friend murder after party and dispute
रामनगर में दोस्तों ने की युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल जिले के खताड़ी चौकी के पीछे बने सरकारी आवास में युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने देर शाम मामले का खुलासा कर चार दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।



उत्तराखंड: गदरपुर के युवक ने केरल में की लिव इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला

इसमें से एक शिक्षा विभाग का क्लर्क है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।पुलिस के मुताबिक सेमलखलिया निवासी भास्कर पांडे (26) पुत्र स्व. मोहन चंद्र पांडे आईसीआईसीआई बैंक में लोन एजेंट का काम करता था।

Nainital Ramnagar Crime News: Four Friends done other friend murder after party and dispute
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह करीब दस बजे उसका शव खताड़ी पुलिस चौकी के पीछे बने सरकारी आवास में मिला। आवास में रहने वाले खंड शिक्षा कार्यालय में कार्यरत क्लर्क अवधेश सिंह जीना निवासी नैनीभनार विण जिला पिथौरागढ़ से सख्ती से पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ।

Nainital Ramnagar Crime News: Four Friends done other friend murder after party and dispute
रामनगर में दोस्तों ने की युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी जगदीश चंद्रा ने बताया कि रविवार को अवधेश के घर पार्टी में कौशल चिलवाल, भास्कर, हर्षित और अभिजीत ने देर शाम तक शराब और बीयर पी। इस दौरान भास्कर और अवधेश में किसी बात पर बहस और मारपीट हो गई ,जिसमें भास्कर चोटिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital Ramnagar Crime News: Four Friends done other friend murder after party and dispute
हत्या के बाद रोते युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

ज्यादा नशा होने पर तीनों ने अवधेश के घर पर उसे सुला दिया और बाइक से चले गए। तीनों के जाने के बाद अवधेश ने उन्हें फोन करके बुलाया कि जल्दी आओ नहीं तो भास्कर उसे मार देगा। तीनों वापस आए और अवधेश के साथ मिलकर भास्कर को पीटने लगे और बिजली के तार से भास्कर का गला घोंट दिया।

विज्ञापन
Nainital Ramnagar Crime News: Four Friends done other friend murder after party and dispute
तहरीर लिखवाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद भास्कर का फोन फेंक दिया और अवधेश दूसरे कमरे में जाकर सो गया। भास्कर के भाई उमेश पांडे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तार मय एक्सटेनशन बोर्ड, बेल्ट, आरी, खून से सना गद्दा, तकिया व शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed