फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल में जाम व्यापारियों के लिए बना मुसीबत, कई होटलों में पर्यटकों ने कैंसिल कराई बुकिंग

Thu, 13 Jun 2019 04:19 PM IST
अलका त्यागी सुरेश कांडपाल, अमर उजाला, नैनीताल
सुरेश कांडपाल, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jun 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Nainital Many Hotels Booking cancel after heavy Traffic jam news

पर्यटन सीजन के दौरान लगे जाम की सुर्खियां नैनीताल के पर्यटन व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव डाल रही हैं। यातायात सुधारने के लिए पुलिस ने पर्यटकों के वाहनों को शहर से बाहर रोकने से भी पर्यटकों का नैनीताल से मोहभंग हो रहा है। होटल संचालकों की मानें तो अगली बुकिंग काफी कम हैं। कई पर्यटकों के द्वारा होटलों में पूर्व में कराई गई बुकिंग भी कैंसिल की जा चुकी है। 

Nainital Many Hotels Booking cancel after heavy Traffic jam news

पिछले दिनों सरोवरनगरी में पर्यटन सीजन पूरे शबाब पर था, जिसके चलते नगर में वाहनों का दबाव भी बढ़ गया था। पुलिस ने नैनीताल नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पर्यटकों के वाहन रूसी बाईपास, खुर्पाताल के पास रोक दिए थे, जिसके चलते कई किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 

Nainital Many Hotels Booking cancel after heavy Traffic jam news

पुलिस की इस कार्रवाई से नगर में जाम तो नहीं लगा लेकिन खुर्पाताल, रूसी बाईपास से लेकर कई किमी तक वाहनों की कतारें सोशल मीडिया समेत अखबारों की भी सुर्खिंयां बन गईं, जिसके बाद देशभर के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों ने अपना नैनीताल आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital Many Hotels Booking cancel after heavy Traffic jam news

शेरवानी हिलटॉप के जीएम गोपाल दत्त ने बताया कि होटल प्रबंधन ने अतिथियों के लिए होटल में पार्किंग की व्यवस्था की है। पर्यटकों को जरूरी जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। होटल मनु महारानी के जीएम नरेश गुप्ता ने बताया कि कुछ पर्यटकों ने होटल में बुकिंग कैंसिल की है। होटल के द्वारा पर्यटकों के वाहन पार्क करने की पूर्ण व्यवस्था है। 

विज्ञापन
Nainital Many Hotels Booking cancel after heavy Traffic jam news

नैनी रिट्रीट के जीएम आनंद मेहता ने बताया कि बुकिंग कुछ कम जरूर हुई है लेकिन उनके द्वारा भी पर्यटकों को आश्वस्त किया जा रहा है कि उन्हें यहां आने पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। मनु होटल के स्वामी मुजर्रफ समेत प्रिम रोज, अलका होटल, क्लासिक, शेरवॉन होटल वेलकम पार्क, एलफिस्टन समेत कई अन्य होटलों ने भी अतिथियों के लिए कई इंतजाम किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed