{"_id":"63d3e4e0434564746e4934fc","slug":"mussoorie-winter-line-and-snow-covered-himalaya-beautiful-photos-2023-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: विंटर लाइन और बर्फ से ढकी हिमालय की वादियों का दिखा खूबसूरत नजारा, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: विंटर लाइन और बर्फ से ढकी हिमालय की वादियों का दिखा खूबसूरत नजारा, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी विंटर लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम साफ बना हुआ है। शुक्रवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में धूप खिलते ही विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। वहीं, मसूरी से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का दीदार भी हुआ। यहां घूमने पहुंचे पर्यटकों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया।
विंटर लाइन इन दिनों मसूरी की वादियों में अपनी आभा बिखरने लगी है। इसे लेकर पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। दून घाटी के आसमान में दिखाई देने वाली विंटर लाइन को हर कोई कैमरे में कैद करने को आतुर दिखता है। माना जाता है कि प्रकृति का यह अनमोल नजारा हिल स्टेशन मसूरी के अलावा स्विट्जरलैंड में भी दिखाई देता है।
2 of 5
मसूरी से दिखता हिमालय
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में विंटर लाइन अमूमन नवंबर से फरवरी के बीच कभी-कभी दिखाई देती है। शहर में सूर्यास्त के दौरान 15 से 20 मिनट तक दून घाटी की ओर विंटर लाइन दिखाई देती है, जिसे देखकर मालरोड पर घूमने वाले पर्यटकों के कदम जहां के तहां थम जाते हैं।
3 of 5
मसूरी विंटर लाइन
- फोटो : अमर उजाला
शहर में विंसेट हिल, लालटिब्बा, राधा भवन स्टेट, सिस्टर बाजार, गनहिल लंढौर, सकुर्लर रोड, कुलड़ी और शहर के दक्षिणी हिस्से से इस अद्भुत दृश्य को आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मसूरी विंटर लाइन
- फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध लेखक गणेश सैली का कहना है कि दुनिया के पर्यटक स्थलों में हिल स्टेशन मसूरी की अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने मसूरी पर कुछ खास मेहरबानियां की हैं, यही कारण है कि इस तरह का नजारा सिर्फ मसूरी में दिखाई देता है।
बता दें कि 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।