फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mussoorie: युवक से लिफ्ट लेकर स्कूटी से मसूरी की सड़कों पर घूमते दिखे एक्टर अनुपम खेर...

Mon, 28 Dec 2020 01:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Dec 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie Latest news: Actor Anupam Kher Took Lift From Youth on Scooty After Stuck in Traffic Jam
- फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से मसूरी में जाम की स्थिति बन गई। शूटिंग के लिए जा रहे अनुपम खेर भी जाम में फंस गए। उन्होंने स्कूटी से जा रहे युवक को रोककर लिफ्ट ली। स्कूटी से वह किंगक्रेग से लाइब्रेरी चौक तक गए। 

Mussoorie Latest news: Actor Anupam Kher Took Lift From Youth on Scooty After Stuck in Traffic Jam
- फोटो : अमर उजाला

अनुपम खेर ने स्कूटी चालक से उसका नाम पूछा। युवक ने अपना नाम हिमांशु बताया। अनुपम खेर ने हिमांशु से पूछा कि अनुपम खेर आपके साथ बैठा है, आपको कैसा लग रहा। इस पर हिमांशु ने बताया कि वह बहुत उत्साहित है।

Mussoorie Latest news: Actor Anupam Kher Took Lift From Youth on Scooty After Stuck in Traffic Jam
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रविवार को लंढौर और लालटिब्बा जाने वाले मार्ग पर पर्यटकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। लंढौर बाजार में जगह-जगह बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने के कारण लोगों और पर्यटकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie Latest news: Actor Anupam Kher Took Lift From Youth on Scooty After Stuck in Traffic Jam
- फोटो : अमर उजाला

शूटिंग के दौरान अभिनेता अनुपम खेर के साथ मसूरी की नौ महीने की आयशा के भी कई सीन फिल्माए गए। शहर के बस स्टैंड के निकट एक होटल में हुई शुटिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।

विज्ञापन
Mussoorie Latest news: Actor Anupam Kher Took Lift From Youth on Scooty After Stuck in Traffic Jam
- फोटो : अमर उजाला

व्यापारी संदीप अग्रवाल ने मांग की कि लंढौर में सड़क किनारे खड़े अनावश्यक वाहनों को हटाया जाए। साथ ही अनुपम चौक के पास से वन वे का कड़ाई से पालन कराया जाए। शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह असवाल ने कहा कि पुलिस जवानों की अतिरिक्त तैनाती कर जाम की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed