फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन में होली, रात को दिवाली, तस्वीरों में देखें अनोखा उत्सव

Mon, 08 Aug 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 08 Aug 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
multan jyot fest in haridwar
multan jyot fest - फोटो : amar ujala

हरिद्वार में रिमझिम बारिश के बीच मुलतानी समाज के हजारों लोगों ने दिन में गंगा मैया के साथ दूध की होली खेली और रात को आतिशबाजी करके दिवाली मनाई। शाम के समय गंगा की पूजा अर्चना करे जोतें प्रभावित की गई। समाज के इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग हरकी पैड़ी पर एकत्र हुए।

multan jyot fest in haridwar
multan jyot fest

अखिल भारतीय मुलतान जोत सभा के अध्यक्ष दौलत राम और युवा जोत सभा के अध्यक्ष डा. महेंद्र नागपाल के संयोजन में रविवा सुबह आठ बजे हजारों लोग बाल्टियों में दूध और पिचकारी लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे। मुलतान समाज के लोगों ने स्नान से पहले दूध की पिचकारियां गंगा में छोड़ते हुए होली खेली और गंगा मैया का जयघोष किया।

multan jyot fest in haridwar
multan jyot fest

संध्याकाल में उत्तरी हरिद्वार के मुलतान जोत सभा भवन से बैंड बाजों और झांकियों के साथ विशाल मुलतान जोत वाहन में रखकर हरकी पैड़ी के लिए रवाना हुई। जगह-जगह से लोग जोत यात्रा में शामिल होकर सुंदर कांड का पाठ और यज्ञ कर रहे थे। इस महोत्सव को लेकर शहर को बड़े-बड़े तोरण द्वारों से सजाया गया था। मुख्य जोत बिजली की नई तकनीक से बहुत भव्य बनाई गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
multan jyot fest in haridwar
multan jyot fest

हरकी पैड़ी पहुंचने से पहले मंच पर जोत यात्रा में शामिल हुए कई मुलतानी नेताओं ने जोत यात्रा के महत्व के बारे में बताया। बताया कि भक्त रूपचंद पाकिस्तान में रह गए मुलतान प्रांत से वर्ष 1911 में पहली जोत लेकर आए थे। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए हर साल यह जोत निकाली जाती है।

विज्ञापन
multan jyot fest in haridwar
multan jyot fest

शाम को आरती के समय जोत यात्रा गंगा के मंगल गीत गाते हुए हरकी पैड़ी पहुंची। हरकी पैड़ी पर एक-एक जोत जलाई गई और सुख- समृद्धि की कामना करते हुए गंगा में विसर्जित की गई। जोत यात्रा में विभिन्न पात्रों के डुप्लीकेट अलग मंच पर बैठे थे। रास्ते भर ये डुप्लीकेट बाबा रामदेव, अन्ना हजारे, अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भिनय कर दर्शकों का मनोरंजन करते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed