फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountain collapse in nainital people migrate to other place

नैनीताल: घरों के ऊपर पहाड़ी खिसकती देख दहशत में आए लोग, भागकर बचाई जान

Tue, 04 Sep 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 04 Sep 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
Mountain collapse in nainital people migrate to other place
Mountain collapse

नैनीताल के रईस होटल क्षेत्र में सोमवार सुबह पहाड़ी खिसकने से भय का माहौल बन गया। बोल्डर नीचे गिरने की आवाज से आसपास के लोग भयभीत होकर घरों से बाहर आ गए और कई घंटे तक घर से बाहर रहने को मजबूर हुए। तीन दिन पहले भी यहां भूस्खलन हुआ था। डरे सहमे लोगों ने विस्थापन की मांग प्रशासन से की है।  

विज्ञापन


रईस होटल क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से बहुत संवेदनशील है। यहां बीते दस साल से भूस्खलन जारी है। बीते तीन साल से पहाड़ी खिसक रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग छह बजे सभी अपने घरों में सो रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच, पत्थर गिरने की तेज आवाज हुई और सभी जाग गए। किसी ने पहाड़ी खिसकने की जानकारी दी तो लोग डर के मारे घरों से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रईस होटल के पास की पहाड़ी 65 डिग्री तक झुक चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस परिवारों को जीआईसी में शरण दिलाने के निर्देश

Mountain collapse in nainital people migrate to other place
Mountain collapse

काफी दिन से लोगों को खतरा बना हुआ है। प्रशासन से विस्थापन की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। कोई अधिकारी देखने नहीं आया है। पिछले साल सरकार से फरियाद लगाई थी, लेकिन हमारी नहीं सुनी गई। एक घर के ऊपर बिजली का पोल झुक गया है, जो कभी भी गिर सकता है। ऐसे में पूरे मोहल्ले को खतरा बना हुआ है।

दस परिवारों को जीआईसी में शरण दिलाने के निर्देश
रईस होटल क्षेत्र में सोमवार देर शाम दूसरी बार पहाड़ी दरक गई। एसडीएम अभिषेक रोहिला ने सुरक्षा के मद्देनजर 10 परिवारों को शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज में शरण देने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

सोमवार शाम करीब सवा छह बजे रईस होटल के पास स्थित पहाड़ी का एक हिस्सा फिर से दरक कर बलियानाले में चला गया। सामाजिक कार्यकर्ता केएल आर्या ने एसडीएम अभिषेक रोहिला को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसडीएम ने श्याम, सुमित, किशोर, शुभम, सुनीता, उमेश गुड्डू, शिवचरण, बंटी, मिथुन, करन कश्यप आदि के परिवारों को राजकीय इंटर कॉलेज में अस्थायी रूप शरण देने निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed