फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधवा मां की एकमात्र सहारा थी बेटी, हैवान ने जिंदा जलाकर छीन ली सारी खुशियां, दर्दनाक तस्वीरें...

Tue, 18 Dec 2018 11:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Dec 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Mother crying to see her burn alive Daughter by one sided lover
छात्रा को लेजाते अस्पतालकर्मी

युवती को जिंदा जलाए जलाने के प्रयास की घटना से उसकी विधवा मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवती, विधवा मां का एकमात्र सहारा है। युवती के पिता का पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। एक बड़ी बहन है, जिसका विवाह हो चुका है।  

Mother crying to see her burn alive Daughter by one sided lover
छात्रा की हालत जानने पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र

वर्ष 2013 में बीमारी के चलते पिता का निधन होने के बाद युवती की मां किसी प्रकार उसे पढ़ा रही थी। घटना के बाद से युवती की मां अपना होश नहीं संभाल पा रही हैं। वे बार-बार बेसुध हो रही हैं। युवती के मामा ने बताया कि परिवार के पास आय का कोई साधन नहीं है। परिवार जैसे-तैसे भरण पोषण कर रहा था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।  

Mother crying to see her burn alive Daughter by one sided lover
छात्रा को लगाई आग

पौड़ी जिले की कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की 18 वर्षीय युवती रविवार को परीक्षा देकर घर लौट रही थी। रास्ते में गहड़ गांव निवासी मनोज ने उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। पुलिस ने छात्रा को पहले जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचाया पर वहां से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother crying to see her burn alive Daughter by one sided lover
आरोपी

बाद में छात्रा को यहां से भी रेफर करते हुए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। करीब 70 फीसदी झुलसी छात्रा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं रविवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे कोर्ट में भी पेश किया गया जिसके बाद उसे रिमांड पर ले लिया गया। 

विज्ञापन
Mother crying to see her burn alive Daughter by one sided lover
छात्रा को लेजाते अस्पतालकर्मी
युवती को जिंदा जलाने के प्रयास की घटना के मामले में युवती की दादी ने राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व उपनिरीक्षक मेहराज अहमद ने बताया कि पीड़िता की दादी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 354, 307 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed