फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः पहाड़ पर बंदर हुए खतरनाक, 300 लोगों को किया घायल

Fri, 02 Sep 2016 03:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल Updated Fri, 02 Sep 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
monkey attacked in people uttarakhand hilly area
बंदरों को मारने वालों को हिमाचल सरकार अब इनाम देगी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश सरकार के बंदरों को मारने वालों के लिए इनाम घोषित किए जाने के बाद उत्तराखंड में भी बंदर उन्मूलन योजना शुरू किए जाने के लिए आवाज उठी है। गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में पिछले तीन-चार वर्षों से बंदरों का उत्पात बढ़ा है।

monkey attacked in people uttarakhand hilly area
बंदर - फोटो : अमर उजाला

खेती को तहस-नहस करने के साथ ही बंदर मानव पर भी हमला बोल रहे हैं। चमोली जिला बंदरों से सर्वाधिक त्रस्त रहा है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अधिकारियों की मानें तो चमोली जिले में पांच वर्षों में करीब 300 लोगों को बंदर घायल कर चुके हैं। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि के सिल्ला गांव में वर्ष 2013 में घर के आंगन में सो रखे बच्चे को बंदर उठा कर खेतों में ले गए थे। करीब चार घंटे तक बंदरों ने मासूम को घेरे रखा। यही नहीं बंदर खेती के बड़े दुश्मन बन गए हैं। तमाम स्थानों में बंदरों से भयभीत होकर लोगों ने खेती करनी ही छोड़ दी है। सिंचित खेत बंजर हो गए हैं।

monkey attacked in people uttarakhand hilly area
बंदर

चमोली जिले में पीपलकोटी, चमोली बाजार, गोपेश्वर, पोखरी और नंदप्रयाग क्षेत्र में बंदरों का आतंक बना हुआ है। पिछले पांच सालों में बंदर जनपद में करीब तीन सौ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। पीपलकोटी में मां दुर्गा और हनुमान मंदिर में बंदर झपट्टा मार लोगों के हाथों से प्रसाद की थाली छीन लेते हैं, इससे बचने के लिए लोग हाथ में डंडा लेकर मंदिरों में पहुंच रहे हैं। चमोली बाजार में बंदर स्कूल जाते कई बच्चों पर हमला कर चुके हैं। पिछले दिनों ही यहां एक बच्चे पर हमला कर बंदर उसे घायल कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
monkey attacked in people uttarakhand hilly area
चंपावत के कई इलाकों में बंदरों की दहशत - फोटो : अमर उजाला

जनपद में बंदरों, सुअरों के झुंड फसलों को चौपट कर रहे हैं। पौड़ी शहर से लगे गांवों, विकासखंड कल्जीखाल, थलीसैंण, पाबौ समेत जिलेभर में किसान बंदरों और सुअरों से परेशान हैं। पाबौ ब्लॉक के बालीकंडारस्यू, विडोलस्यू, घुड़दौड़स्यूपट्टी, चोपड़यू, मिलई, कोठला, सैंजी, निसणी, रतकोटी, बड़सुडी, सुन्द्रयो गांव के किसानों का कहना है कि सुअरों और बंदरों के झुंड खेतों में घुस आते हैं और उनकी फसलों को चौपट कर रहे हैं। काश्तकारों ने फसलों की रखवाली के लिए चौकीदार रखा हुआ है।

विज्ञापन
monkey attacked in people uttarakhand hilly area
monkey

पौड़ी और टिहरी जिले के दर्जनों गांव और शहरी क्षेत्र के लोग बंदर और लंगूरों के उत्पात से परेशान हैं। बंदरों की  टोली जहां उनके फसलों, फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचाती है, वहीं कटखन्ने बंदर कई लोगों को काट भी चुुके हैं। मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से छीनाझपटी करते है। धारी देवी मंदिर में बंदर श्रद्धालुओं के हाथ से थैलियां खींचकर भाग जाते हैं। विरोध करने पर बंदर काटने को तैयार रहते हैं। गर्मियों के दिनों में बंदर छतों में स्थापित पानी की टंकियों को तोड़कर पानी में नहाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed