फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 दिन से लापता सीआरपीएफ जवान जयेंद्र सिंह पुंडीर कोलकता में शहीद

Mon, 25 Mar 2019 02:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 Mar 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
missing crpf jawan die in kolkata
- फोटो : अमर उजाला

11 मार्च से लापता श्यामपुर निवासी सीआरपीएफ के जवान जयेंद्र सिंह पुंडीर कोलकाता में शहीद हो गए हैं।

missing crpf jawan die in kolkata

सोमवार को पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ के जवान और अधिकारी उनके घर लेकर पहुंचे। यहां ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर श्मशान घाट पर सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ ने जयेंद्र सिंह पुंडीर को अंतिम सलामी दी।

missing crpf jawan die in kolkata

शहीद जयेंद्र सिंह पुंडीर के पार्थिव शरीर को विमान में कोलकाता से दिल्ली लाया गया। वहां से सीआरपीएफ के वाहन में अंतिम दर्शन के लिए श्यामपुर लाया गया। घर से उनकी अंतिम यात्रा शुरू की गई। जिसमें सैकड़ों लोग शहीद जयेंद्र सिंह अमर रहे का नारा लगाते हुए चंद्रेश्वर नगर स्थित श्मशान घाट पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
missing crpf jawan die in kolkata

यहां भारी संख्या में लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित शहीद को नमन किया। बड़े भाई रविंद्र सिंह ने शहीद जयेंद्र की चिता को मुखाग्नि दी। लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
missing crpf jawan die in kolkata

सीआरपीएफ ने सहायक कमांडेंट संतोष कुमार की अगुवाई में जयेंद्र सिंह पुंडीर को अंतिम सलामी दी। सहायक कमांडेंट ने कहा कि सीआरपीएफ शहीद जयेंद्र के परिवार का हरसंभव सहयोग करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed