फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी भीषण आग: 32 गाड़ी पानी डालने के बाद भी नहीं बुझी, जहरीले धुएं का गुबार फैलने से मचा हड़कंप

Wed, 06 Apr 2022 10:20 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/ सेलाकुई
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/ सेलाकुई Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Apr 2022 10:20 AM IST
विज्ञापन
Massive fire at garbage disposal center  in Uttarakhand Vikasnagar Selakui
आग - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में बने कूड़े के एक बड़े ढेर में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग को बढ़ता देख प्लांट प्रशासन ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेलाकुई अग्निशमन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला लेकिन आग के लगातार बढ़ने के चलते आनन-फानन देहरादून और डाकपत्थर से फायर वाहन और टीम को मौके पर बुला लिया गया। 

छह दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं और अब तक 32 गाड़ी पानी डाला जा चुका है। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को आगे बढ़ने से रोक दिया है लेकिन आग बुझाने में अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। कूड़ा निस्तारण केंद्र में जमा कूड़े के ढेर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही सेलाकुई अग्निशमन विभाग के प्रभारी अधिकारी रमेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुुझाने का कार्य शुरू किया। आग बुझाने के काम में सेलाकुई स्टेशन के तीन अग्निशमन वाहनों को लगाया गया।

Massive fire at garbage disposal center  in Uttarakhand Vikasnagar Selakui
आग - फोटो : अमर उजाला

आग बढ़ती देख देहरादून से दो और डाकपत्थर से एक टीम व अग्निशमन वाहनों को बुलाकर आग बुझाने के प्रयास तेज किए गए। लगभग छह घंटे तक के लगातार प्रयासों के बाद आग को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। सेलाकुई के अग्निशमन प्रभारी अधिकारी ने बताया कि आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है लेकिन आग को पूूरी तरह बुझाने में अभी समय लग सकता है।

Massive fire at garbage disposal center  in Uttarakhand Vikasnagar Selakui
आग - फोटो : अमर उजाला

फायर ब्रिगेड की टीम में रवि बिष्ट, विपिन कुमार रावत, महेंद्र सिंह, अमित कुमार, नितिन शर्मा, अनंगवीर सिंह, ओमप्रकाश, महिपाल, रविंद्र चौहान शामिल रहे। सेलाकुई में  कूड़ा निस्तारण केंद्र में जमा कूड़े के ढेर से उठ रहे धुएं ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया है, जिसके चलते क्षेत्र के निवासियों का सांस लेना तक दूभर हो रहा है।

ये भी पढें...रूस-यूक्रेन का साइड इफेक्ट: उत्तराखंड पर छाया अंधेरे का खतरा, बिजली आपूर्ति में आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
Massive fire at garbage disposal center  in Uttarakhand Vikasnagar Selakui
आग - फोटो : अमर उजाला

कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया के दौरान निकलने वाली मीथेन गैस के कारण क्षेत्रवासियों को बेहद कठिनाईयों का सामना यहां करना पड़ता है। कूड़ा  निस्तारण केंद्र की इस समस्या के कारण क्षेत्र के निवासी समय-समय पर कूड़ाघर को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए आंदोलन भी करते रहे हैं।

विज्ञापन
Massive fire at garbage disposal center  in Uttarakhand Vikasnagar Selakui
आग - फोटो : अमर उजाला

आंदोलन करने वाली सपना शर्मा का कहना है कि कूड़ाघर से उठने वाली बदबू की वजह से क्षेत्रवासी पहले से ही काफी परेशानी हैं। अब आग के कराण फैले जहरीले धुएं की वजह से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। उधर, शीशमबाड़ा के उप प्रधान नसीबुददीन का कहना है कि कूड़े के ढेर की आग को पूरी तरह बुझाने में शायद काफी समय लग सकता है। ऐसे में ग्रामीण किस प्रकार से रह सकेंगे यह प्रशासन को सोचना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed