फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहादत को सलाम: ताबूत से लिपटे बच्चे...पिता की तस्वीर चूमती बेटी, सभी को रुला कर चले गए सूबेदार नंदन सिंह

Wed, 24 Aug 2022 07:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Aug 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
Martyr Major Nandan Singh Chamyal Dead body reached home children cry for father
ताबूत से लिपटकर रोए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू के पहलगाम में 16 अगस्त को आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों की बस के खाई में गिरने से घायल सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। उनके चारों बच्चे ताबूत से लिटपकर बस अपने पिता के लिए रोते रहे। 


 

आईटीबीपी के सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने श्रीनगर के अस्पताल में सोमवार रात को अंतिम सांस ली। सूबेदार मेजर के शव को देवीधुरा भेजने से पूर्व श्रीनगर में आईटीबीपी अधिकारियों ने सलामी दी। उनके शहीद होने की खबर  मिलने के बाद ही देवीधुरा क्षेत्र में मातम छा गया। 
 

Martyr Major Nandan Singh Chamyal Dead body reached home children cry for father
ताबूत से लिपटकर रोती बेटी - फोटो : अमर उजाला
देवीधुरा के पखोटी गांव के निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल (50) आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। डेढ़ महीने से उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में थी।
Martyr Major Nandan Singh Chamyal Dead body reached home children cry for father
मेजर नंदन सिंह की बेटी - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय बस खाई में गिरने से छह जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 30 जवान जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Major Nandan Singh Chamyal Dead body reached home children cry for father
मेजर नंदन सिंह बेटी - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चम्याल का श्रीनगर में इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह अपने पीछे माता-पिता के अलावा दो पुत्र और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

 


 
विज्ञापन
Martyr Major Nandan Singh Chamyal Dead body reached home children cry for father
मेजर नंदन सिंह के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल के बेटे और कुमाऊं छात्र महासंघ के महासचिव चेतन सिंह ने बताया कि सिर पर ज्यादा चोट लगने से दो दिन पहले उनका ऑपरेशन किया गया था। सोमवार रात 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया।

ये भी पढ़ें...Brutal Murder In Haridwar:  दो साल की बच्ची की हत्या का आरोपी पिता पकड़ा, लेकिन हालत देख पुलिस भी चौंकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed