फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरत वादियां और 'पहाड़' सी बर्फबारी, आठ किलोमीटर पैदल चलकर सात फेरे लेने पहुंचा दूल्हा

Fri, 31 Jan 2020 11:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Jan 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Marriage During Snowfall Groom walked Eight Kilometers with Barat in uttarakhand chamoli
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी मुसीबत बनी हुई है। शादी विवाह का सीजन होने से बरातियों के साथ ही दूल्हे को बर्फ में पैदल दुल्हन के घर तक पहुंचना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी जितार सिंह को दुल्हन लाने के लिए आठ किमी बर्फ में पैदल चलना पड़ा। 

Marriage During Snowfall Groom walked Eight Kilometers with Barat in uttarakhand chamoli
- फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले की निजमुला घाटी के अधिकांश गांव बर्फ से लकदक हैं। यहां के पाणा गांव निवासी थान सिंह के बेटे जितार सिंह की बृहस्पतिवार को पगना गांव निवासी राजे सिंह की पुत्री कविता से शादी हुई, लेकिन पूरा गांव और रास्ते बर्फ से पटे हैं। 

Marriage During Snowfall Groom walked Eight Kilometers with Barat in uttarakhand chamoli
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे में बरात को करीब आठ किमी पैदल चलना पड़ा, जिसके बाद वह दुल्हन के घर तक पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर वसंत पंचमी तक बर्फ या तो पिघल जाती थी या कम हो जाती थी, इसलिए कई लोग वसंत पंचमी के दिन शादी करते हैं। ईराणी के प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में हुई बर्फबारी से लोगों को शादी करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage During Snowfall Groom walked Eight Kilometers with Barat in uttarakhand chamoli
- फोटो : अमर उजाला

दो दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम साफ हो गया, लेकिन चमोली जिले में अभी भी 100 से अधिक गांव बर्फ की आगोश में हैं। लोगों को दैनिक जीवन के काम निपटाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश और बर्फबारी से कई सड़कें बंद हैं, जबकि दो गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है।

विज्ञापन
Marriage During Snowfall Groom walked Eight Kilometers with Barat in uttarakhand chamoli
- फोटो : अमर उजाला

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार जिले में अभी जोशीमठ-औली, तपोवन-करछौं, ढाक-करछौं-वाण, कुनारबैंड-घेस, घूनी-रामाणी,घाट-सुतोली-कनोल, दिवालीखाल-भराडीसैंण, गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग बंद हैं। इन मार्गों पर बर्फ पड़ी होने के चलते वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है, जबकि जोशीमठ ब्लॉक के बैनाकुली और हनुमानचट्टी में बिजली आपूर्ति बाधित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed