रात को युवक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था उसे सड़क पर रेंगता हुआ ऐसा जंतु दिख गया कि युवक के होश उड़ गए।
{"_id":"59ba4df24f1c1b1f688b486b","slug":"man-saw-big-reptile-crawling-on-road","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात को घर लौटते वक्त बाइक सवार को सड़क पर रेंगता दिखा ऐसा जंतु, उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को घर लौटते वक्त बाइक सवार को सड़क पर रेंगता दिखा ऐसा जंतु, उड़े होश
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 15 Sep 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
crocodile
फैक्ट्री में एक कोने में चुपचाप आराम फरमाता मगर
- फोटो : amar ujala
देर रात बाइक सवार बिट्टी निवासी जगजीतपुर द्वारिका विहार कालोनी से अपने घर लौट रहे थे। वह जैसे ही द्वारिका विहार स्थित ट्यूबवेल से कुछ आगे निकले तो उनकी नजर सड़क पार कर रहे मगरमच्छ पर पड़ी। कालोनी में मगरमच्छ को लेकर उसके होश उड़ गए।
crocodile
बिट्टी ने इसकी सूचना कालोनी में आसपास के लोगों को दी। इस बीच मगरमच्छ दौड़ते हुए नवीन गुप्ता के घर के बाहर बनी नाली में जा गुस्सा। इस बीच मौके पर कालोनिवासियों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कालोनी में मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी महेश प्रसाद सेमवाल और वन दारोगा ओपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
crocodile
उन्होंने दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद कालानी वासियों की मदद से रात 12 बजे मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर कालोनी वासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
हरिद्वार, मगरमच्छ
- फोटो : ani
मगरमच्छ को पकड़ने के लिए बंटी चौधरी, रोहित चौधरी, बिट्टी चौधरी, गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार आदि ने मगरमच्छ को पकड़वाने में वन विभाग की टीम की मदद की। रेंजर महेश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि मगरमच्छ को बाण गंगा में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ की लंबाई करीब सात फीट रही होगी।