फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति 2019: इस दिन ये 4 काम करने से मिलेगा सौभाग्य, चमक जाएंगे किस्मत के तारे

Tue, 15 Jan 2019 04:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Jan 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Makar sankranti 2019 dos and don'ts date and time puja vidhi shubh muhurat
मकर संक्रांति - फोटो : अमर उजाला

जब भगवान सूर्यदेव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे संक्रमण या संक्रांति कहा जाता है। संक्रांति का नामकरण उस राशि से होता है, जिस राशि में सूर्यदेव प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव धनु राशि से अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इस दिन ये तीन काम करने से आपकी किस्मत के तारे चमक जाएंगे।

Makar sankranti 2019 dos and don'ts date and time puja vidhi shubh muhurat
dana

ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांतराज के अनुसार इस दिन तिल, गुड़ और खिचड़ी को दान करने का विशेष महत्व है। आप इन चीजों का दान करेंगे और खुद भी इसका सेवन करेंगे तो आपको सौ गुना ज्यादा फल मिलेगा। चावल और काली उड़द की दाल का दान इस दिन जरूर करना चाहिए।

Makar sankranti 2019 dos and don'ts date and time puja vidhi shubh muhurat
ganga snan - फोटो : amar ujala

इस दान के साथ ही गंगा स्नान और भगवान सूर्य की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। उन्हें जल देकर अर्घ्य देकर निकालें। साथ ही किसी गरीब या पंडित को उस लोटे का दान कर दें। ध्यान रहे शुभ मुहूर्त में आप दान करेंगे तो अधिक फलदायी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar sankranti 2019 dos and don'ts date and time puja vidhi shubh muhurat
shani dev

इस दिन सूर्य शनि की राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए अगर इस दिन शनिदेव की भी पूजा की जाएगी तो लाभकारी होता है। इस दिन आप काले तिल के साथ ही शनिदेव के आगे सरसों के तेल का दिया जलाएंगे तो आपको दोगुना फल मिलेगा। 

विज्ञापन
Makar sankranti 2019 dos and don'ts date and time puja vidhi shubh muhurat
til k ladoo

कहा जाता है कि इस दिन तिल, गुड़ दान तो दिया ही जाता है, लेकिन अगर इस दिन घर में गुड़ या शक्कर के साथ तिल को पीसकर तिलकुट बनाया जाए तो वह शुभ होता है। वहीं कई जगह पर इस दिन पतंग उड़ाना भी शुभ माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed