सूर्य का मकर में प्रवेश सोमवार की रात 7:50 बजे रेवती नक्षत्र में हुआ। इसका पुण्यकाल आज सवेरे सूर्योदय के समय 7:20 बजे प्रारंभ हुआ। हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित सभी घाटों में स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। कर्णप्रयाग में श्रद्वालुओं ने अलकनंदा और पिंडर के संगम में स्नानादि की प्रक्रियाएं संपादित कर देवी-देवताओं के मंदिरों में दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली, गैरसैंण, देवाल आदि स्थानों में सजे बाजारों में लोगों ने जमकर खरीददारी की। पौराणिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए लोगों ने अपने घरों में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर अनेकों प्रकार के भोग-प्रसाद अर्पित कर मकर संक्राति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
मकर संक्रांति 2019: आज सुबह 7:20 बजे प्रारंभ हुआ पुण्यकाल, अब इतने बजे तक होगा स्नान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन