फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2024: 72 साल बाद बन रहा तीन योगों का संयोग, राशि के अनुसार ऐसे करें भोलेनाथ का अभिषेक

Tue, 05 Mar 2024 04:09 PM IST
अलका त्यागी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून
वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Mar 2024 04:09 PM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri 2024 Coincidence of three Yog after 72 years Do Lord Shiva Pooja according to zodiac sign
शिव पूजा - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद इस बार तीन योगों का संयोग है। महाशिवरात्रि के दिन ही प्रदोष व्रत भी है। पंडितों के अनुसार महाशिवरात्रि के व्रतियों पर शिव कृपा बरसेगी। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि इस बार 8 मार्च को है।

 

महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग बन रहा है। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर इन तीन योगों का एक ही दिन पर बनना अद्भुत संयोग है। इस साल महाशिवरात्रि काफी शुभ फल देने वाली मानी जा रही है।

Maha Shivratri 2024: सीमली में वर्षों पहले ब्राह्मण परिवार को जमीन पर दिखी थी शिव पिंडी...अब आस्था का केंद्र

Maha Shivratri 2024 Coincidence of three Yog after 72 years Do Lord Shiva Pooja according to zodiac sign
शिव पूजा - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से सभी सुख की प्राप्ति होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव का व्रत करने और पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। यह योग शुक्रवार को पड़ने से और फलदायी होगा। इसके अलावा इस दिन शिव योग का संयोग बन रहा है। शिव योग में साधना, मंत्र, जप शुभ फलदायी होते हैं। 

Maha Shivratri 2024 Coincidence of three Yog after 72 years Do Lord Shiva Pooja according to zodiac sign
शिव पूजा - फोटो : अमर उजाला

आचार्य ने बताया कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अपनी राशि अनुसार ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए। जो भक्त किसी कारण ज्योतिर्लिंग जाकर पूजा नहीं कर सकते, वे अपनी राशि अनुसार घर पर ही ज्योतिर्लिंग का चित्र लगाकर पूजा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2024 Coincidence of three Yog after 72 years Do Lord Shiva Pooja according to zodiac sign
शिव पूजा - फोटो : अमर उजाला

राशि के अनुसार करें ज्योतिर्लिंग की पूजा
मेष: सोमनाथ पंचामृत से अभिषेक
वृषभ: मल्लिकार्जुन दूध से अभिषेक
मिथुन: महाकालेश्वर पंचाक्षरी मंत्र जाप
कर्क: ओंकारेश्वर दही-शक्कर से अभिषेक
सिंह: बैजनाथ गुड़ के शर्बत से अभिषेक
कन्या:  भीमाशंकर दूध से अभिषेक

विज्ञापन
Maha Shivratri 2024 Coincidence of three Yog after 72 years Do Lord Shiva Pooja according to zodiac sign
शिव पूजा - फोटो : अमर उजाला

राशि के अनुसार करें ज्योतिर्लिंग की पूजा
तुला: रामेश्वरम गन्ने के रस से अभिषेक
वृश्चिक: नागेश्वर शमी और बेलपत्र अर्पित करें
धनु: विश्वनाथ दूध से अभिषेक
मकर: त्रयंबकेश्वर गंगाजल में गुड़ मिलाकर अभिषेक
कुंभ: केदारनाथ पंचामृत से अभिषेक
मीन: घृष्णेश्वर केसरयुक्त दूध से अभिषेक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed