फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2024: भस्म आरती, महारुद्राभिषेक... आधी रात से महादेव के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, तस्वीरें

Fri, 08 Mar 2024 03:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला डेस्क, देहरादून
अमर उजाला डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Mar 2024 03:46 PM IST
विज्ञापन
Maha shivratri 2024 celebration in Uttarakhand Shiva devotees Crowd gathered in Shiva temples Watch Photos
महाशिवरात्रि पर आधी रात से टपकेश्वर महादेव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : amar ujala

महाशिवरात्रि को लेकर देवभूमि में भोलेनाथ के भक्तों में भारी उत्साह है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हैं। कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों में तो भव्य तैयारियां की गई है। महाशिवरात्रि को लेकर देहरादून के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया है। शहर के मंदिरों में भी महाशिवरात्रि को खूब सजाया गया है।





महाशिवरात्रि पर्व पर आधी रात से ही भगवान टपकेश्वर महादेव भक्तों को दर्शन देने शुरू कर दिए थे। यहां भगवान टपकेश्वर का भव्य रूप से शृंगार किया गया। इसके बाद रात 12 बजे ही भक्त टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने लगे थे। मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि पर 5100 लीटर केसर युक्त दूध भक्तों को वितरित किया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर्व पर टपकेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ता है। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक बैरिकेट लगा दिए गए है। इसके साथ ही पुलिस और मंदिर के सेवादार तैनात है।

51 लीटर दूध से होगा महारुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि पर पलटन बाजार के जंगम शिवालय मंदिर में संत महात्माओं और ब्राह्मण भगवान श्री जंगमेश्वर महादेव का 51 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 3100 लीटर केसर युक्त दूध का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। टपकेश्वर मंदिर के साथ ही शहरभर के मंदिरों में सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही मेले का शुभारंभ होगा।

Maha shivratri 2024 celebration in Uttarakhand Shiva devotees Crowd gathered in Shiva temples Watch Photos
महाशिवरात्रि पर आधी रात से टपकेश्वर महादेव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

आचार्य सुशांत राज ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग बन रहा है। इसके साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत बन रहा है। इस दिन तीनों योगों का निर्माण होना अद्धभुत संयोग है। आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाई ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की चार पहर की आरती करने का महत्व है। महाशिवरात्रि पर दून के मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। 

Maha shivratri 2024 celebration in Uttarakhand Shiva devotees Crowd gathered in Shiva temples Watch Photos
देहरादून टपकेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आधी रात में भगवान शिव का महाभिषेक किया गया। भक्तों के दर्शन के लिए टपकेश्वर महादेव के द्वार खोल दिए गए। पलटन बाजार के जंगम शिवालय मंदिर में श्री जंगमेश्वर महादेव का 51 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 3100 लीटर केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha shivratri 2024 celebration in Uttarakhand Shiva devotees Crowd gathered in Shiva temples Watch Photos
भोलेनाथ की जयकारों से गूंजे शिवालय - फोटो : अमर उजाला

वहीं पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर रात में भस्म आरती की जाएगी। सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि मंदिर में सामूहिक महारुद्राभिषेक होगा। यहां भक्तों को 500 लीटर केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Maha shivratri 2024 celebration in Uttarakhand Shiva devotees Crowd gathered in Shiva temples Watch Photos
टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून - फोटो : अमर उजाला

चार पहर की आरती
8 मार्च- प्रथम पहर, शाम 6:23 बजे से 9:24 बजे तक
द्धितीय पहर, रात 9:25 बजे से 12:30 बजे तक
तृतीय पहर, रात 12:31 बजे से सुबह 3:32 बजे तक
9 मार्च- चतुर्थ पहर सुबह 3:35 बजे से 6:33 बजे तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed