फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए उस स्कूल के बारे में 5 खास बातें, जहां से मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने पूरी की थी स्कूलिंग

Sat, 15 Dec 2018 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Dec 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh CM kamal nath schooling interesting facts
KAMAL NATH

मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत के जिस नामी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की उसके बारे में ये खास बातें आपको जानकर हैरानी ही होगी। तो चलिए जानते हैं स्कूल के बारे में...

Madhya pradesh CM kamal nath schooling interesting facts
Kamal Nath appointed as Chief Minister

सीएम कमलनाथ ने अपनी स्कूलिंग देहरादून ही नहीं बल्कि भारत के सबसे नामी द दून स्कूल से पूरी की। कमलनाथ दून स्कूल से 1965-66 बैच के पासआउट हैं। सीएम कमलनाथ तीसरे सीएम हैं जो इस स्कूल से पासआउट हैं। उनके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दून स्कूल से ही पढ़े हुए हैं।

Madhya pradesh CM kamal nath schooling interesting facts
दून स्कूल

इसकी स्थापना 10 सितंबर 1935 में हुई थी। 70 एकड़ में फैला हुआ यह स्कूल देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है। इसकी फीस तकरीबन 9 लाख रुपए से शुरू है। इस स्कूल की स्थापना सतीश रंजन दास ने की थी। वे भारत के स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे सुधि रंजन दास के भाई थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya pradesh CM kamal nath schooling interesting facts
सतीश रंजन दास

इसके सबसे पहले प्रिंसिपल आर्थर ई फूट थे जो पहले एटन महाविद्यालय में विज्ञान के प्रोफेसर थे। यह स्कूल गांधी परिवार के लिए भी जाना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने यहां पढ़ाई की और भाई संजय गांधी को अनुशासनहीनता के लिये नोटिस दिया गया था। बाद में राहुल गांधी ने भी दून स्कूल में एडमिशन लिया, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते 1981-83 तक राहुल को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी।

विज्ञापन
Madhya pradesh CM kamal nath schooling interesting facts
priyanka gandhi

कई सालों से चली आ रही दून स्कूल में एजूकेशन लेने की इस परंपरा में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वढ़ेरा गांधी ने भी निभाई। दिसंबर 2012 में प्रियंका गांधी ने अपने बेटे रेहान का एडमिशन दून स्कूल में करवाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed