नया साल शुरू हो चुका है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम शरण जोशी से जानिए कि साल 2019 में कौन सी राशि जातक भाग्यशाली हैं।
New Year 2019: नए साल में इन राशि जातकों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, आपके लिए क्या है पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंह
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में आपको सर्दी जुकाम की शिकायत रह सकती है। आपको शारीरिक थकान एवं ऊर्जा की कमी महसूस होगी। करियर में सफलता पाने के लिए आप लगातार मेहनत करेंगे। करियर में आपको सफल परिणाम मिलेंगे, लेकिन इन परिणामों से आप संतुष्ट नहीं दिखेंगे।
कन्या
यह साल कैरियर के लिहाज से सफल रहेगा। कैरियर में नया मुकाम हासिल हो सकता है। मेहनत व लगन रंग ला सकती है। आपकी राशि के स्वामी शुरू में ही आपकी राशि के तीसरे स्थान गुरु के साथ युति बनाए हैं। यह संकेत दे रहा है कि आपमें ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।
तुला
इस साल आपका स्वास्थ्य जीवन बहुत ही बढ़िया रहेगा। इस वर्ष न केवल आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि पुरानी बीमारियों से भी आपको छुटकारा मिलेगा। मार्च के बाद आपके नए विचार आपको सफल परिणाम दिलाने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक
करियर में बहुत ही बढ़िया परिणाम मिल सकते हैं। इस वर्ष आपको सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वर्ष खुशियां लेकर आएगा। कुछ नया करेंगे और सीखेंगे। वर्ष के शुरू में ही ऐसे ही योग बन रहे हैं। राशि के स्वामी मंगल शुरू से ही पंचम भाव में है। वाणी व विद्या के स्वामी बुध आपकी ही राशि में खूब फलदायी होंगे।