{"_id":"5f2d9d2d8ebc3e3cf8721c35","slug":"love-couple-love-story-painful-end-in-nanakmatta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे से जुदाई सह न सके तो दोनों ने ऐसे कर दिया अपनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूसरे से जुदाई सह न सके तो दोनों ने ऐसे कर दिया अपनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक-दूसरे को बेपनाह प्यार करने के बाद भी जब दोनों एक नहीं हो सके तो बरेली के प्रेमी युगल ने उत्तराखंड के नानकमत्ता में नानकसागर जलाशय में कूदकर जान दे दी। प्रेमी-प्रेमिका रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर बीते चार अगस्त को घर से भाग आए थे, जिनकी बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस ने जलाशय से दोनों के शव बाहर निकाले और तलाशी लेने पर मिले आधारकार्ड से दोनों की शिनाख्त की। पहचान होने पर परिजनों को दोनों की मौत की सूचना दी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने नानकसागर जलाशय के फाटक से करीब एक हजार मीटर पहले जीरो बंधा मार्ग पर जलाशय के पानी में एक युवती का शव उतराता देखा।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट भी प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद सीओ महेश चंद्र बिंजोला भी मौके पर पहुंचे और जल पुलिस कर्मियों की मदद से शव निकालने का प्रयास किया गया तो युवती के साथ युवक का भी शव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तलाशी लेने पर युवक का आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन बरामद होने पर एक नंबर पर संपर्क किया तो वह चारुबेटा खटीमा निवासी रामविलास पुत्र प्रीतम सिंह से बात हुई। इसके बाद उन्होंने मौके पर आकर दोनों की पहचान की।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दोनों की पहचान अपने साले 57/301 गंगापुर कॉलोनी थाना विथरी चैनपुर जिला बरेली यूपी किशन लाल कश्यप (25) पुत्र सौदान कश्यप तथा युवती की पहचान गंगापुर कॉलोनी थाना विथरी चैनपुर बरेली की उसकी प्रेमिका राजकुमारी (21) पुत्री प्रेमपाल के रूप में की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।