{"_id":"5d1469ac8ebc3e3cf10eab32","slug":"lord-shiva-temple-will-on-swami-satyamitranand-bhu-samadhi-but-dying-wish-incomplete","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वामी सत्यमित्रानंद की भू-समाधि पर बनाया जाएगा भव्य शिव मंदिर, लेकिन ये अंतिम इच्छा रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी सत्यमित्रानंद की भू-समाधि पर बनाया जाएगा भव्य शिव मंदिर, लेकिन ये अंतिम इच्छा रह गई अधूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 28 Jun 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मश्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को जहां भू समाधि दी गई वहां भगवान भोले शंकर का एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के शिष्य जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने अंतिम विदाई के बाद यह घोषणा की।
2 of 5
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि देते बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि राम मंदिर आंदोलन के जनक रहे हैं। उनकी इच्छा थी कि उनके ब्रह्मलीन होने से पहले वे अयोध्या में राम मंदिर बनता देखें। लेकिन उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई। लोक कल्याण के लिए किए कार्यों का स्मरण करते हुए संतों ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्णय लिया।
3 of 5
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के अंतिम दर्शन को पहुंचे संत
- फोटो : अमर उजाला
भू-समाधि देने से पूर्व जनहित ट्रस्ट के सभागार में आयोजित शोक सभा में संतों ने स्वामी संत्यमित्रानंद गिरि के व्यक्तित्व को याद किया।योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि समन्वयवादी संत थे। उन्होंने भारत माता की सेवा को ही अपना धर्म माना और मानवता की सेवा करते रहे। उनकी सेवाओं को पूरा करने के लिए समुचा संत समाज प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि देते राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उनकी समाधि पर चढ़ाने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की ओर से पुष्पचक्र भेजे गए। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जिनसे स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के गहरे संबंध थे। वे भारत माता सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित किए जाने वाले यज्ञों में भी आते रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि देते राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी अध्यात्म जगत के इस महापुरुष को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उन्होंने भी अपनी संवेदनाओं में उन्हें भारतीय संस्कृति का महान सेवक बताया। उन्होंने कहा कि सच्चे शब्दों में संत की परिभाषा क्या होती है, यह स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने सबको सिखाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।