फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामनगर में हाथियों के झुंड ने सैलानियों की दो कारों पर किया हमला, तस्वीरों में देखिए...

Fri, 28 Jun 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Elephant Group Attack on delhi tourist two cars in ramnagar photos
हाथयों ने कार पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रामनगर में मरचूला रोड पर भकराकोट मंदिर के पास हाथियों के एक झुंड ने सैलानियों की दो कारों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। तस्वीरें देखिए...

Elephant Group Attack on delhi tourist two cars in ramnagar photos
हाथयों ने कार पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

जिस समय हाथियों ने कारों पर हमला किया, उस समय सैलानी होटल में बैठकर खाना खा रहे थे। अल्मोड़ा निवासी कुछ सैलानी दो कारों डीएल-7सीएम-7625 और यूके-04एबी-5606 से दिल्ली से अल्मोड़ा जा रहे थे। 

Elephant Group Attack on delhi tourist two cars in ramnagar photos
हाथयों ने कार पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

ये लोग बुधवार दोपहर में मरचूला भकराकोट मंदिर के पास स्थित होटल में खाना खाने के लिए रुके। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे हाथियों का एक झुंड अचानक वहां आ धमका और दोनों कारों पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Elephant Group Attack on delhi tourist two cars in ramnagar photos
हाथयों ने कार पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

करीब 15 से 20 मिनट तक हाथियों ने मौके पर खूब तांडव मचाया। इस दौरान कुछ लोगों ने वन कर्मियों को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर हाथियों का झुंड वहां से चला गया। हाथियों के हमले में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 

विज्ञापन
Elephant Group Attack on delhi tourist two cars in ramnagar photos
हाथयों ने कार पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के रेंजर बीपी पंत ने बताया कि जिस स्थान पर हाथियों ने हमला किया, वह स्थान कालागढ़ टाइगर रिजर्व एवं अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत आता है। बाद में कार सवार गंतव्य को चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed