फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 pandit nehru shocked to see other party worker crowd

चुनाव 2019: जब दूसरे दल के कार्यकर्ताओं को देखकर आश्चर्य में पड़े गए थे नेहरू

Fri, 15 Mar 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal नवीन भट्ट, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
नवीन भट्ट, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Mar 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 pandit nehru shocked to see other party worker crowd

राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के लिए अब चुनावी सभाएं शक्ति प्रदर्शन तक सीमित होकर रह गई हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चुनाव प्रचार के लिए पहुंची बड़ी राजनीतिक हस्तियों के विचारों को सुनने के लिए उमड़ पड़ते थे।

विज्ञापन


ऐसी एक चुनावी सभा में कांग्रेसियों से ज्यादा सोशलिस्ट पार्टी की लाल टोपी पहने लोग अधिक नजर आने पर पं. नेहरू भी आश्चर्य में पड़ गए थे। 1952 के विधानसभा चुनाव में रानीखेत पूर्वी क्षेत्र में सोशलिस्ट पार्टी से पूर्व मंत्री गोविंद सिंह माहरा और कांग्रेस से हरगोविंद पंत, रानीखेत दक्षिणी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मदन मोहन उपाध्याय और कांग्रेस से हरिदत्त कांडपाल मैदान में थे।

विज्ञापन

कनस्तर काटकर बनाए जाते थे बैलेट बॉक्स

पंडित नेहरू दिल्ली से कार से रानीखेत पहुंचे, यहां से भिकियासैंण गए। वहां उनकी चुनावी सभा हुई, लेकिन सभा में जुटी भीड़ में कांग्रेस की सफेद टोपी धारण करने वाले कम सोशलिस्ट पार्टी की लाल टोपी पहने लोग अधिक थे। उस चुनाव में माहरा 80 वोटों से हार गए और मदन मोहन उपाध्याय पांच वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे।

तकनीक के इस दौर में चुनाव के लिए ईवीएम से लेकर वीवीपैट जैसी कंप्यूटराइज मशीनों का इस्तेमाल होने लगा है, लेकिन 1952 के दौर में चुनाव सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न होते थे। प्रत्येक बूथों में कनस्तर काटकर बैलेट बॉक्स रखे जाते थे, बॉक्सों के बाहर दलों का चुनाव चिह्न चस्पा होता था। चुनाव सामग्री का अभाव था, तो लोग अपने-अपने दलों की रंगीन टोपियां धारण करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed