{"_id":"5cab8210bdec22142a720f97","slug":"lok-sabha-elections-2019-mla-big-statement-on-harish-rawat-in-manoj-tiwari-kichha-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनोज तिवारी की सभा में विधायक के बिगड़े बोल, कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के लिए कह दी बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज तिवारी की सभा में विधायक के बिगड़े बोल, कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के लिए कह दी बड़ी बात
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Apr 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में मनाेज तिवारी की सभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने उत्तराखंड के किच्छा और खटीमा में सोमवार को जनसभाएं कर पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए वोट मांगे। लेकिन इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में मौजूद एक विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के लिए बड़ी बात कह दी।
2 of 5
हरीश रावत, अजय भट्ट
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक राजेश शुक्ला की जुबान फिसल गई। अपने संबोधन के दौरान शुक्ला ने कहा 'अजय भट्ट के सिपाही पिछले चुनाव में ही हरीश रावत को धूल चटा चुके हैं। अब तो मरा हुआ हरीश रावत अजय भट्ट के सामने चुनाव लड़ रहा है'। उनके इस बयान की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीखी आलोचना की है।
3 of 5
उत्तराखंड में मनोज तिवारी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जनसभा में मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। देश की जनता को एक बार फिर मोदी को नेतृत्व का मौका देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि देशद्रोह का कानून खत्म किया जाएगा लेकिन भाजपा किसी भी सूरत में देशद्रोह का कानून खत्म नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उत्तराखंड में मनोज तिवारी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के नाना, दादी, पिता सभी ने देश से गरीबी हटाने का नारा बोलकर वर्षों सिर्फ अपनी राजनीति ही चमकाई है। पाकिस्तान के बारे में बोलते हुए तिवारी ने कहा कि जो हमें छेड़ेगा हम उसे छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तराखंड में मनोज तिवारी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
तिवारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 2014 में जनता से जो भी वादे किए, उन्हें पूरा किया। तिवारी ने केंद्र की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा गरीबों, पिछड़ों के हितों को ध्यान में रखा है। तिवारी ने जनता से कहा कि वह कोई नेता नहीं हैं बल्कि इसी धूल मिट्टी से पैदा देश के चौकीदार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।